{"_id":"5b4e50234f1c1b1e308b55cf","slug":"61531858979-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटिक्स: कांग्रेसियों ने क्रमिक अनशन-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटिक्स: कांग्रेसियों ने क्रमिक अनशन-Lalitpur
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमा वापस हो, पीड़ित परिवार को मिले मुआवजा
झांसी। थाना प्रेमनगर में सुनील साहू की कथित मौत के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन समेत 250 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने और पीड़ित परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहे पर क्रमिक अनशन शुरू किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास ने कहा कि कांग्रेसजनों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर प्रशासन हौसलों को दबाना चाहता है। विवेक बाजपेयी ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी मांगें नहीं मानता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। राहुल राय ने कहा कि हताश होकर कांग्रेसियों को परेशान किया जा रहा है। 24 जुलाई से वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस मौके पर अफजाल हुसैन, एचपी पटेल, दुर्गाप्रसाद कुशवाहा, रामकुमार शुक्ला, देवीसिंह कुशवाहा, रामप्रकाश अग्रवाल, डा. विजय भारद्वाज, अरविंद वशिष्ठ, प्रकाश गुप्ता, सुनील तिवारी मौजूद रहे। आभार जिला उपाध्यक्ष मनीराम कुशवाहा ने व्यक्त किया।