फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   संयम स्वर्ण महोत्सव-City

संयम स्वर्ण महोत्सव-City

Sun, 15 Jul 2018 08:36 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
संयम स्वर्ण महोत्सव-City
फोटो
विज्ञापन


संयम स्वर्ण महोत्सव 17 को
सब हेड ---- आचार्य विद्यासागर महाराज के 51 वें दीक्षा दिवस पर जैन मंदिरों में होगी महाआरती

- करगुवांजी जैन मंदिर में होगी महापूजा और युगल ज्ञान प्रतियोगिता का फाइनल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राष्ट्रसंत आचार्र्य विद्यासागर महाराज का 51 वां मुनि दीक्षा दिवस 17 जुलाई को संयम स्वर्ण महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन जैन समाज सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकालेगा। रात 8:30 बजे सभी जैन मंदिरों में एक साथ महाआरती होगी। यह आयोजन देश भर के जैन मंदिरों में होगा।
रविवार को करगुवांजी जैन मंदिर में आर्यिका पूर्णमति माताजी ने पत्रकारों को बताया कि आचार्य विद्यासागर महाराज प्रकृति क ा प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें 50 वर्ष पूर्व दिगंबर मुनि ज्ञानसागर महाराज ने आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी पर दीक्षा दी थी। इस दीक्षा दिवस को जैन समाज देश भर में संयम स्वर्ण महोत्सव के रूप में मना रहा है। खजुराहो में होने वाले आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर में सुबह कटरा जैन मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 7:30 बजे करगुवांजी मंदिर में महा पूजा होगी। 15 व 16 जुलाई को युगल ज्ञान प्रतियोगिता का फाइनल होगा। इसमें प्रथम विजेता को दस ग्राम, द्वितीय को पांच ग्राम और तृतीय विजेता को तीन ग्राम सोना का मेडल पुरस्कार में दिया जाएगा। शाम को प्रवचन के बाद सभी जैन मंदिरों में महाआरती होगी। महोत्सव दिवस पर जैन समाज का प्रत्येक व्यक्ति 50 - 50 पौधे भी रोपेगा। इस अवसर पर ब्रह्मचारी आशीष जैन, प्रदीप जैन आदित्य, सुभाष जैन, ऋषभ जैन, रविंद्र जैन, प्रवीण जैन, कमल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिद्ध चक्र महामंडल विधान 20 से
करगुवांजी जैन मंदिर में 20 जुलाई से विश्व शांति महायज्ञ सिद्ध चक्र महामंडल विधान होगा। आठ दिन चलने वाले इस आयोजन में बुंदेलखंड के कई जिलों से श्रद्धालु जुटेंगे। आर्यिका पूर्णमति माताजी ने बताया कि सिद्ध चक्र महामंडल विधान में प्रतिदिन भगवान का महाभिषेक व शांतिधारा होगी। भगवान के गुणों पर प्रवचन होंगे। 27 जुलाई को विश्व शांति महायज्ञ में प्राकृतिक आपदा से प्राणी जगत को निजात मिले, इसकी ईश्वर से कामना की जाएगी।


झांसी में है पहला चातुर्मास
आचार्य विद्यासागर महाराज की शिष्या आर्यिका पूर्णमति माताजी ने बताया कि झांसी में उनका पहला चातुर्मास है। वह 12 वर्ष पहले विहार करते हुए झांसी आयी थीं। चातुर्मास में महिलाओं व पुरुषों के लिए शिविर लगेंगे। इसमें प्रवचन होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed