{"_id":"5a8052af4f1c1b5e028b4bc5","slug":"61518359215-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेस वार्ता- उमा भारती-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेस वार्ता- उमा भारती-City
Updated Sun, 11 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
------
उमा का झांसी को ‘राम-राम’
बोली, नहीं लड़ूंगी अगला लोकसभा चुनाव
- मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में भी नहीं, केवल प्रचार करूंगी
- 90 दिन में शुरू कराएंगे फूड प्रोसेसिंग पार्क व लक्ष्मी ताल का काम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने रविवार को साफ किया कि अब वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। झांसी से ही नहीं कहीं और से भी वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में भी नहीं है। सिर्फ पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने दावा कि कि वह 90 दिन में फूड प्रोसेसिंग पार्क व लक्ष्मी ताल का काम शुरू कराएंगी।
विकास भवन में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनकी कमर और घुटनों की बीमारी चलने-फिरने नहीं देती। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। झांसीवासियों के स्नेह और प्यार की कर्जदार हैं। भाजपा के जब दो सांसद थे, तब से लेकर अब तक पार्टी के लिए काम कर रही हूं। पार्टी के लिए बहुत मेहनत की है, इसी का नतीजा है कि 54 साल में शरीर जवाब दे गया है। पर, खुशी है कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। मध्य प्रदेश चुनाव में वह केवल चुनाव प्रचारक की भूमिका में रहेंगी। न तो उन्हें अब कहीं का मुख्यमंत्री बनना है और न ही वह ऐसी किसी दौड़ में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर कोर्ट के निर्णय से पहले कुछ नहीं कहेंगे। अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से जीतेंगे।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में झांसी बहुत नीचे तथा ललितपुर नंबर एक पर है। केंद्र सरकार ने नीति बनाई है कि जो जिले स्वास्थ्य सेवाओं में पिछड़े हैं, वहां पर स्वास्थ्य योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा। इसलिए केंद्र की योजना का लाभ झांसी को मिलेगा।