फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अब 15 फरवरी तक होगी उड़द की खरीद

अब 15 फरवरी तक होगी उड़द की खरीद

Sat, 10 Feb 2018 08:20 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
अब 15 फरवरी तक होगी उड़द की खरीद
अब 15 फरवरी तक होगी उड़द की खरीद
विज्ञापन

टैग: राहत
- प्रदेश सरकार ने भेजा था प्रस्ताव, केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
किसानों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने क्रय केंद्रों पर उड़द की खरीद की समयसीमा बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी है। प्रदेश सरकार ने खरीद का समय बढ़ाने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने अनुमति दे दी है।

उड़द खरीद के लिए भोजला मंडी, चिरगांव और गुरसरांय में क्रय केंद्र खोला गया था। यहां 31 जनवरी तक उड़द की खरीद हुई। इसके बाद केंद्र बंद कर दिया गया। कई किसान अपनी उपज नहीं बेच सके। दो फरवरी को मुख्य सचिव राजीव कुमार झांसी दौरे पर आए, तो किसान ट्रैक्टरों में उड़द भरकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय के लिए आठ-दस दिन पहले पंजीकरण कराने के बाद भी किसानों की उपज नहीं खरीदी गई। क्रय केंद्र के कर्मचारी सांठगांठ कर व्यापारियों का माल खरीदते रहे, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। धरना चल ही रहा था कि भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत उनसे मिलने पहुंच गए। उन्होंने किसानों से उड़द की खरीद बढ़वाने के लिए कृषि मंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। साथ ही मुख्य सचिव से किसानों की मुलाकात कराई। विधायक जवाहर राजपूत ने बताया कि कृषि मंत्री और शासन स्तर पर अधिकारियों से कई बार बातचीत की गई। राज्य सरकार ने केंद्र को उड़द की खरीद का समय बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसको केंद्रीय कृषि मंत्रालय से स्वीकृति दे दी है। क्रय केंद्रों पर अब 15 फरवरी तक किसान जाकर उड़द बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed