फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्कूल की छत पर चढ़े छात्र की करंट से मौत

स्कूल की छत पर चढ़े छात्र की करंट से मौत

Thu, 06 Jul 2017 09:07 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
स्कूल की छत पर चढ़े छात्र की करंट से मौत
स्कूल की छत पर चढ़े छात्र की करंट से मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोंठ। थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरार के सरकारी स्कूल की छत पर चढ़े छात्र की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्कूल परिसर से विद्युत लाइन निकलने पर आपत्ति जताते हुए प्रधानाचार्य से जवाब तलब किया और खंड शिक्षाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पड़ोसियों ने बताया कि गांव के नवीन प्राथमिक विद्यालय के पीछे नारायण बरार का मकान है। नारायण का नाती विकास (10) यहीं रहकर प्राइमरी विद्यालय में तीसरी कक्षा में पढ़ रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे विकास अपने साथी राजाबाबू के साथ खेलते समय स्कूल के पीछे से छत पर चढ़ गया। अभी वह छत पर टहल ही रहा था कि भवन के ऊपर से निकली हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर तड़पने लगा। यह देखकर राजाबाबू ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट में चिपक गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों को बेहोशी की हालत में मोंठ अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजाबाबू को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। शाम को हालत ठीक होने पर उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार, सीओ सीताराम, खंड शिक्षाधिकारी जमील अहमद, कोतवाल आलोक सक्सेना, नायब तहसीलदार सुनील कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने विद्यालय के ऊपर से हाइटेंशन लाइन निकलने पर आपत्ति जताई और मामले की जांच की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर विद्युत विभाग के अधिकारी इसमें दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के समक्ष पान-मसाला खाकर पहुंचे प्रधानाचार्य को उन्होंने खरी-खोटी सुनाई। खंड शिक्षाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मोंठ थाना क्षेत्र के कुम्हरार गांव का मामला, घटना में दूसरा बालक घायल
- सरकारी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था, परिसर से निकली है विद्युत लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed