{"_id":"595e2ef54f1c1b790d8b45e4","slug":"61499344629-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने किया पौधरोपण-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने किया पौधरोपण-Lalitpur
Updated Thu, 06 Jul 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
----
प्यास बुझाने लायक बनाएंगे पहूंज नदी का पानी: राजेंद्र सिंह
सब हेड: जिले के प्रभारी मंत्री ने गिनाईं सरकार की सौ दिन की उपलब्धियां
क्रासर
- भोजला विशिष्ट मंडी में किया पौधरोपण, हरीशंकरी पौधा रोपा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के मंत्री/ जिला के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी सरकार पहूंज नदी के पानी को निर्मल बनाएगी, ताकि उसका पानी लोगों की प्यास बुझाने के लायक हो जाए। यह बात उन्होंने भोजला विशिष्ट मंडी में पौधरोपण के बाद सरकार के सौ दिन की उपलब्धियां गिनाते हुए कही। उन्होंने यहां हरीशंकरी पौधा रोपा।
वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए जिला के प्रभारी मंत्री ने भोजना स्थिति विशिष्ट मंडी में पौधरोपण किया। उन्होंने हरीशंकरी (पीपल, बरगद और पाकड़) का पौधा रोपा। इसके बाद हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि जिला में 06 लाख और प्रदेश भर में 6,500 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है। ऋषि-मुनियों ने हरीशंकरी वृक्षाें की छाया में बैठकर तपस्या की थी। इसीलिए इनका पौधरोपण किया गया है, ताकि गल्ला मंडी में धूप में आने वाले किसानों को पेड़ों की छाया में बैठकर राहत महसूस हो। पर्यावरण में आक्सीजन व कार्बन डाई आक्साइड का संतुलन गड़बड़ा गया है। पौधरोपण से इसे कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पहूंज नदी को ऐसा स्वरूप देंगे, ताकि इससे जुड़े लोगों को पेयजल की सुविधा मिले। नमामि गंगे परियोजना का लाभ बुंदेलखंड के निवासियों को मिलेगा। गंगा व यमुना की तरह ही पहूंज नदी के पानी को निर्मल बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार की सौ दिन की उपलब्धियां बताईं और कहा कि सरकार ने अवैध खनन पर कार्रवाई की। अवैध बूचड़खाने बंद करा दिए। जमीनों पर अवैध कब्जे थे, उन्हें चिह्नित कर लिया है। अब कब्जा मुक्त कराने का अभियान चलेगा। किसानों को पहले यदि बैंक से ऋण लेना पड़ता था तो 09 प्रतिशत ब्याज लगता था, लेकिन अब 04 प्रतिशत ब्याज लिया जा रहा है। जीएसटी लागू किया, इससे देश में किसी भी वस्तु पर समान टैक्स लगेगा। व्यापारियों को सिर्फ एक काउंटर पर सुविधा मिलेगी। टैक्स से देश को बहुत फायदा होगा। सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया। बजट नहीं था, फिर भी अभियान चलाकर सड़कें दुरुस्त की गईं। जो सड़कें शेष रह गई हैं, उन्हें भी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि वृक्ष जीवन जीने का संदेश देते हैं। उप्र बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, विधायक रवि शर्मा, जवाहर लाल राजपूत, बिहारी लाल आर्य, सांसद प्रतिनिधि डा. जगदीश सिंह चौहान, पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार, मुख्य विकास अधिकारी ए. दिनेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी डा. मनोज कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।
25 एकड़ में पौधरोपण
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती पर उनके नाम से भोजला मंडी में पौधरोपण किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन योजना के अंतर्गत भोजला मंडी में 25 एकड़ (10 हेक्टेयर) में 6,250 पौधे रोपे गए।
जानिए हरीशंकरी का महत्व?
पीपल, बरगद और पाकड़ के वृक्षों को शास्त्रों में महत्व दिया गया है। मान्यता है कि पीपल के पेड़ के नीचे ऋषि मुनि तपस्या करते थे। बरगद के नीचे कथाएं होती थीं और पाकड़ के पेड़ के नीचे यज्ञ अनुष्ठान होते थे। इस कारण यह पेड़ धार्मिक आस्था के केंद्र हैं। यह पेड़ जहां लगे होते हैं, वहां की जलवायु शुद्ध रहती है तथा गर्मियों में इनके नीचे बैठने वालों को गर्मियों में ठंडक मिलती है।
पुस्तक का विमोचन
प्रदेश सरकार के सौ दिन पूरे होने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ‘100 दिन विश्वास के’ पुस्तक तैयार की है। इसमें प्रदेश सरकार के निर्णयों को बताया गया है। मंत्रीजी ने पुस्तक का विमोचन किया।
‘अमर उजाला’ को साधुवाद
मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने जनसभा मंच से कहा कि में ‘अमर उजाला’ को साधुवाद देता हूं, समाचार पत्र में आज जो खबर छपी है। उसका मैंने संज्ञान लिया है और जो-जो बिंदु उसमें उठाए गए हैं, उन सभी की जांच कराउंगा। जल्द ही कार्रवाई होगी।
सपा व बसपा भस्म हो जाएगी
झांसी। जिला के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस का दहन, सपा खत्म और बसपा 2019 के चुनाव में भस्म हो जाएगी। केंद्र की भाजपा सरकार ऐतिहासिक काम कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इंसान को इंसान से बांटने का काम किया है। उनके चमचों ने सहारनपुर में हिंसा कराई थी। जनता ने सबक सिखा दिया है, रही- सही कसर आगे पूरी हो जाएगी।
लालू से बेहतर हैं टीएसआई सुभाष
प्रभारी मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद यादव से लाख गुना अच्छे जिले के टीएसई सुभाष यादव हैं। वह यातायात व्यवस्था बनाने में दिन भर भागदौड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित है। इसमें मुलायम सिंह यादव व लालू प्रसाद यादव की तरह परिवारवाद नहीं चलता। मुलायम को मौका मिला तो अखिलेश को सीएम बना दिया। मायावती को मौका मिलता तो वह स्वयं बन जातीं, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है। इसीलिए गोरखपुर के योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की हैसियत को बहुत आगे बढ़ा दिया है।
भाजपा पर बुंदेलखंड का ऋण
भाजपा ने बुंदेलखंड की सभी सीटें जीती हैं। इसलिए भाजपा पर बुंदेलखंड का बहुत बड़ा ऋण है। मुख्यमंत्री इसीलिए सबसे पहले झांसी आए थे। अब बुंदेलखंड में विकास का पहिया तेजी से घूमेगा। औद्योगिक नीति में बुंदेलखंड को वरीयता दी गई है। इसका लाभ आने वाले समय में मिलेगा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री को कभी नहीं मिलेगी कुर्सी
प्रभारी मंत्री ने पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ पर भी तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री यहां के निवासियों की प्यास नहीं बुझा पाए। जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। अब उन्हें कभी कुर्सी नहीं मिलेगी। सैंयर गेट बाहर के इलाके में डा. राजेंद्र सिंह की मां की हत्या के मामले में उनके घर गए पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ की फोटो ‘अमर उजाला’ में देखी और इसी संदर्भ का हवाला देते हुए उन्होंने पूर्व मंत्री पर टिप्पणी की।
सांसदजी, देखो जनता ने जवाब दिया
जनसभा में उपस्थित भीड़ को देखते हुए प्रभारी मंत्री ने समाजवादी पार्टी के सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रभारी मंत्री को जिले में नहीं घुसने देंगे। उन्होंने कहा कि सांसद जी आइए और देखिए जनता ने किस तरह से आपको करारा जवाब दिया है। भाजपा पर मां पीताबंरा और श्री रामराजा सरकार की कृपा है। पार्टी कोई गलत काम नहीं करेगी, इसलिए फिर से सत्ता में आएगी।