फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   600 se 800 voter wale banege 284 matdan kendra chunoti

छह सौ से आठ सौ वोटर वाले 284 मतदान केंद्र बनेंगे चुनौती

Thu, 15 Apr 2021 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
600 se 800 voter wale banege 284 matdan kendra chunoti
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार सभी पदों पर एक साथ चुनाव कराए जा रहे हैं। इस वजह से मतदान के दौरान मतदान कर्मियों को नई चुनौती से जूझना पड़ेगा। जिन मतदान केंद्रों पर छह सौ से आठ सौ मतदाता हैं, वहां पर यदि मतदान प्रतिशत बढ़ता है तो रात 9 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

प्रत्येक मतदाता को ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद पर मतदान के लिए चार मतपत्र दिए जाएंगे। अधिकारियों का मानना है आदर्श परिस्थितियों में प्रत्येक मतदाता को दो मिनट का समय लगेगा। इसमें मतपत्रों को खासतौर से मोड़कर मतपेटिका में डालने का समय भी जुड़ा है। करीब अस्सी फीसदी मतदान का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर मतदान अनुमान के मुताबिक हुआ तब 600 से 800 मतदाता वाले केंद्रों में मतदान रात नौ बजे से अधिक समय तक खिंच सकता है।
विज्ञापन

मतदान का मौका सिर्फ उन्हीं को दिया जाएगा, जो मतदान केंद्र के भीतर निर्धारित समय - सीमा के भीतर पहुंच जाएंगे। ऐसे में मतदाताओं को अपनी बारी के लिए इंतजार भी करना पड़ सकता है। सिर्फ 700 - 800 वाले मतदान केंद्रों की संख्या जनपद में 284 है। अगर यहां 600 मतदाताओं ने भी मताधिकार का इस्तेमाल किया, तो यहां 1200 मिनट खर्च होंगे। इसमें मतदान के लिए 660 मिनट ही मिले हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए मतदान केंद्रों में तैनात मतदानकर्मियों को तेजी से काम कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में कुल 585 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां 500-600 मतदाता हैं। जबकि 600-700 मतदाताओं वाले 469 मतदान केंद्र एवं 700-800 मतदाताओं वाले 284 मतदान केंद्र हैं। इनमें सर्वाधिक 50 बूथ बबीना ब्लॉक में हैं।
मतपत्रों के रंग
ग्राम प्रधान - हरा
ग्राम पंचायत सदस्य - सफेद
क्षेत्र पंचायत सदस्य - नीला
जिला पंचायत सदस्य - गुलाबी
सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों पर होगी जिम्मेदारी
सभी ब्लॉकों में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से मतदान कराने के लिए ब्लॉकवार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत सीधे इन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट से भी की जा सकती है।

ब्लॉक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट मोबाइल नंबर
गुरसरांय अवधेश कुमार अधीक्षण अभियंता 9670968000
बामौर जसवंत सिंह मुख्य अभियंता 9452292156
मोेंठ डा. अंबुज द्विवेदी अधीक्षण अभियंता 9455719123
चिरगांव यतेंद्र पाल सिंह अधीक्षण अभियंता 9412307178
बड़ागांव रामप्रताप यादव अधीक्षण अभियंता 8795446643
मऊरानीपुर राकेश कुमार अधीक्षण अभियंता 9473942724
बंगरा संजीव कुमार झा अधीक्षण अभियंता 9792957983
बबीना प्रदीप कुमार यादव अपर आयुक्त 7235002902
इन पहचान पत्रों का कर सकेंगे इस्तेमाल
मतदाता को मतदान के लिए इनमें से कोई एक पहचान पत्र लेकर बूथ पर जाना होगा। उपनिर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, सरकारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, फोटोयुक्त किसान बही, पेंशन अभिलेख, भूतपूर्व सैनिक पेंशनबुक, फोटोयुक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, अशक्त प्रमाणपत्र, मनरेगा का फोटोयुक्त जॉबकार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्टकार्ड, राशन कार्ड मान्य होंगे। इनमें से जो दस्तावेज परिवार के मुखिया के पास होंगे, वह उस परिवार के दूसरे सदस्यों के पहचान के लिए भी वैद्य माने जाएंगे।
विभिन्न पद वार उम्मीदवारों की संख्या
ग्राम प्रधान
कुल पद 496
इतने पदों पर होंगे चुनाव - 495
उम्मीदवारों की संख्या - 4067
ग्राम पंचायत सदस्य
कुल पद - 6170
इतने पदों पर होगा चुनाव - 2335
उम्मीदवार - 1434
क्षेत्र पंचायत सदस्य
कुल पद - 599
इतने पदों पर होगा चुनाव - 565
उम्मीदवार - 2325
जिला पंचायत सदस्य
कुल पद - 24
इतने पदों पर होगा चुनाव - 24
कुल उम्मीदवार - 264
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed