फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   6.50 lakh family will get free ration

झांसी-ललितपुर के साढ़े छह लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

Tue, 08 Jun 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
6.50 lakh family will get free ration
झांसी-ललितपुर के साढ़े छह लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन
विज्ञापन

झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते खाद्यान्न के लिए परेशान लोगाें को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सोमवार को प्रधानमंत्री ने नवंबर तक कार्डधारकों को मुफ्त राशन देने का एलान किया है। इसका लाभ झांसी और ललितपुर के साढ़े छह लाख परिवारों को मिलेगा। घोषणा के बाद कार्डधारकों को काफी राहत मिली है।

केंद्र सरकार ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की थी। जिसके तहत हर कार्डधारक को मुफ्त राशन दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राशन कार्ड भी बनाए गए। लॉकडाउन हटने के बाद मुफ्त राशन बंद कर दिया गया था। अप्रैल में दूसरी लहर आने के बाद फिर से लॉकडाउन किया गया। इस दौरान फिर से योजना के तहत मुफ्त राशन का वितरण शुरू कर दिया गया। मई और जून महीने में राशन का वितरण किया जा रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दिए संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने का एलान किया। इसके बाद झांसी और ललितपुर के राशन कार्डधारकों को खासी खुशी देखने को मिली। झांसी में 385340 राशन कार्डधारक हैं। जबकि ललितपुर में 266124 कार्डधारक हैं। योजना के तहत इन कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल का वितरण किया जाएगा। इसे लेकर पूर्ति विभाग के अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई में भी मुफ्त राशन दिया गया। जून महीने का वितरण चल रहा है। शासन के निर्देशों के अनुरूप नवंबर तक वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
ये है कार्डधारकों की संख्या
जिला पात्र गृहस्थी अंत्योदय कुल
झांसी 339510 45830 385340
ललितपुर 238991 27133 266124
कुल 578501 72963 651464
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed