{"_id":"623b61ae27bd4533044ce97e","slug":"54-year-old-home-guard-hanged-himself-in-home-tribulation-jhansi-news-jhs2172455173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश में 54 साल के होमगार्ड ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश में 54 साल के होमगार्ड ने लगाई फांसी
विज्ञापन
झांसी। बरुआसागर थाने में तैनात एक होमगार्ड ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि होमगार्ड शराब पीने का आदी था। इस वजह से अक्सर घर में क्लेश होता था।
ग्राम मनगुवां निवासी सुरेंद्र यादव (54) होमगार्ड था। पिछले करीब छह महीने से उसकी तैनाती बरुआसागर थाने में थी। परिजनों का आरोप है कि सुरेंद्र शराब पीने का आदी था। ड्यूटी खत्म करके घर लौटने से पहले वह जमकर शराब पी लेता था। इस वजह से अक्सर घर में झगड़ा होता था। परिवार के लोग उसके शराब पीने की वजह से नाराज रहते थे।
मंगलवार को वह शराब पीकर घर पहुंचा। इस वजह से परिजनों ने उसे बुरा-भला कहा। इससे सुरेंद्र नाराज हो गया और बड़बड़ाते हुए अपने कमरे में चला गया। बुधवार सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। पत्नी रामलली ने जब देखा तब उसका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलने पर बरुआसागर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।