फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   52 trucks of wheat returned by fci

खराब बताकर एफसीआई ने लौटाए 52 ट्रक गेहूं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
52 trucks of wheat returned by fci
खराब बताकर एफसीआई ने लौटाए 52 ट्रक गेहूं गेहूं में घुन लगने से गोदाम में रखने को राजी नहीं अफसर क्रय केंद्रों में धीमी पड़ी खरीद की रफ्तार झांसी। गेहूं क्रय केंद्रों में अनाज के रखरखाव की व्यवस्था ठीक न होने से उसमें खराबी आनी शुरू हो गई। अब ऐसे गेहूं को एफसीआई अपने गोदाम में रखने को राजी नहीं। उसने 52 ट्रक गेहूं को घुन लगे होने की बात कहते हुए वापस लौटा दिया। ऐसे में अब क्रय केंद्रों ने भी गेहूं खरीद में ढिलाई बरतनी शुरू हो गई है। झांसी मंडल में कुल 297 खरीद केंद्रों के जरिए गेंहू खरीद हो रही है। इनमें सर्वाधिक खरीद पीसीएफ, यूपीसीयू एवं खाद्य विभाग के जरिए हो रही। खरीद खत्म होने में अब दो सप्ताह ही शेष हैं लेकिन, अब तक 194563 मैट्रिक टन गेहूं ही खरीदा जा सका जबकि लक्ष्य 298000 मैट्रिक गेहूं का था। कम खरीद होने के बावजूद भी इस गेहूं के रखरखाव का इंतजाम क्रय केंद्रों में नहीं है। इस वजह से खरीद के बाद गेहूं में काफी मात्रा में नमी आ गई। नमी की वजह से उसमें घुन लगने शुरू हो गए। एफसीआई अपने गोदामों में ऐसा गेहूं रखने को राजी नहीं हो रहा। उसने गेहूं को खराब बताते हुए 52 ट्रक गेहूं क्रय केंद्रों को ही वापस भेज दिए। ऐसे में इसे आगे कहां रखा जाएगा, इसको लेकर उलझन पैदा गई है। उधर, एफसीआई के रवैये से तमाम क्रय केंद्र खरीद में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक क्रय केंद्रों में सबसे बड़ी समस्या गेहूं को रखने को लेकर ही पेश आ रही है। रखने की पर्याप्त व्यवस्था न होने से इनकी खरीद भी प्रभावित हो रही है। संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी चंद्रभान यादव ने भी एफसीआई की ओर से गेहूं खराब बताकर वापस भेजने की बात मानी है। उनका कहना है कि कई ट्रक गेहूं लौटाए गए हैं। इसके रखरखाव के इंतजाम किए जा रहे हैं। इनसेट पिछड़ गई गेहूं खरीद झांसी। इस बार गेहूं खरीद का काम काफी धीमा चल रहा है। करीब 300 क्रय केंद्रों के बावजूद इन सिर्फ 2000-2500 एमटी गेहूं की ही रोज खरीद हो रही है। झांसी के लिए कुल लक्ष्य 94 हजार मैट्रिक टन की खरीद होनी थी लेकिन, सिर्फ 63 हजार एमटी की खरीद हुई। मंडल के दूसरे जनपदों में भी खरीद प्रक्रिया काफी धीमी है। किसानों का बकाया भी दस करोड़ रुपये से अधिक का बताया जा रहा है। इस बार तीस जून तक गेहूं की खरीद होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed