फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   52 pair becomes husband wife

सात फेरे लेकर वर-वधू ने दिया जीवन भर साथ निभाने का वचन

Thu, 11 Jul 2019 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
52 pair becomes husband wife
नगर निगम परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर-वधु को आर्शीवाद देते महापौर ?
सात फेरे लेकर वर-वधू ने दिया जीवन भर साथ निभाने का वचन
विज्ञापन

झांसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम परिसर में हुआ। इस दौरान 52 जोड़ों ने एक दूसरे को जयमाला पहना कर सात फेरे लिए। जीवन भर साथ निभाने का वचन भी दिया। इस मौके पर वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए कई सामाजिक संस्थाओं सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान आयोजकाें के द्वारा वर वधू को उपहार भेंट किये गए।
बुधवार की सुबह से ही नगर निगम परिसर में काफी रौनक देखी जा रही थी। विवाह कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए आयोजकों के द्वारा कई टीमों को गठित किया गया था। कार्यक्रम में वर वधू के साथ अतिथियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नही करना पड़े इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा था। बारिश होने पर किसी तरह का विघभन न हो इसका खास इंतजाम किया गया था। दोपहर होते ही नगर निगम परिसर में वर वधू के साथ मेहमानों का आना शुरू होते ही आयोजकों के द्वारा स्वागत व सत्कार किया गया। समारोह के दौरान 52 जोड़ों का विवाह आयोजित कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महापौर राम तीर्थ सिंघल, सदर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, शादाब असलम, रोहन सिंह, हरगोविंद, डॉ. आरके निरंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed