फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   गंगाचरण राजपूत समेत पांच ने लिए नामांकन पत्र

गंगाचरण राजपूत समेत पांच ने लिए नामांकन पत्र

Fri, 05 Apr 2019 10:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
गंगाचरण राजपूत समेत पांच ने लिए नामांकन पत्र
गंगाचरण राजपूत समेत पांच ने लिए नामांकन पत्र
विज्ञापन

झांसी। झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत समेत पांच प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र लिए गए। जबकि, पांच लोगों ने नामांकन के लिए चालान फार्म लिए। हालांकि, पर्चा एक भी दाखिल नहीं हुआ।

दो अप्रैल से चाक - चौबंद व्यवस्थाओं के बीच लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई थी। नामांकन परिसर कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर और बाहर सड़क पर रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहता है। इस अवधि में जेल चौराहे से कचहरी चौराहे तक के मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रखा जाता है।
विज्ञापन


हालांकि, शुक्रवार को भी नामांकन करने कोई भी दावेदार नहीं पहुंचा है। इस दरम्यान भाजपा नेता और हमीरपुर के पठानपुरा निवासी पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत पुत्र रामस्वरूप, बाहर दतिया गेट पठौरिया निवासी गौरीशंकर बिदुआ पुत्र सीताराम, चिरगांव के बड़ापुरा निवासी राजा खटीक पुत्र प्रेम खटीक, इंदिरा नगर झांसी निवासी रामगोपाल पुत्र स्व. बाबूलाल व मगरपुर निवासी नेमीचंद्र जैन पुत्र गिरधारी लाल जैन ने नामांकन पत्र लिए। जबकि, पांच लोगों ने नामांकन दाखिल करने के लिए चालान फार्म लिए। उम्मीद जताई जा रही है कि छह अप्रैल से शुरू हो रहे नवरात्र में प्रत्याशी पर्चे दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed