{"_id":"5c914e4fbdec22141231eed6","slug":"51553026639-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार
झांसी/ मऊरानीपुर। पुलिस ने मऊरानीपुर के कुरैंचानाका में अवैध रूप से संचालित एक असलहा फैक्ट्री को पकड़ लिया है। बदमाश अपने घर की छत पर इस फैक्ट्री को संचालित कर रहा था। बताया गया है कि चुनाव में बेचने के उद्देश्य से तमंचे तैयार किए जा रहे थे।
मऊरानीपुर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी को मुखबिर ने सूचना दी कि कुरैचा नाका गोपालगंज मुहल्ले में एक शातिर बदमाश अपने मकान की छत पर असलहे की फैक्ट्री संचालित कर रहा है। असलहे चुनाव में बेचने के लिए बनाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा। मकान की छत पर शस्त्र बनाने के लिये भट्टी धधक रही थी तथा पास ही जमीन पर धोंकनी भी लगी थी। पुलिस ने आरोपी शाहबुद्दीन को मौके से पकड़ लिया। साथ ही पांच तमंचा, तीन आधे बने तमंचा, बारह कारतूस, चार नाल, तैयार तमंचे, ट्रिगर, हैमर, फायरिंग पिन तमाम प्रकार के स्क्रू, रिपिट, बोल्ट, सुम्मी, प्लास व तमंचा बनाने का अन्य सामान बरामद किया। टीम में उपनिरीक्षक अजय भदौरिया, संजीव कुमार जादवान, कौशल किशोर मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, जितेन्द्र बाबू, शैलेन्द्र सिंह, मधु यादव, आरक्षी संदीप कुमार, अखिलेश कुमार, महिला आरक्षी मनीषा सरोज शामिल थे।
मंगलवार को पुलिस लाइन में इस मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वह लोक चुनाव में तमंचे बनाकर बेचने की फिराक में था। इस बात का पता किया जा रहा है कि आरोपी ने पहले किसी को तमंचे बेचे कि नहीं। पूछताछ की जा रही है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास मौजूद रहे।