फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   वन बिभाग ल्राएगा 23.50 लाख पौधे-City

वन बिभाग ल्राएगा 23.50 लाख पौधे-City

Wed, 06 Mar 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
वन बिभाग ल्राएगा 23.50 लाख पौधे-City
वन विभाग लगाएगा 23.50 लाख पौधे
विज्ञापन

झांसी। वन विभाग ने मानसून के लिए पौधारोपण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्यावरण की रक्षा के लिए जिले की 495 ग्राम पंचायतों में 23.50 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों का माइक्रोप्लान बना लिया है।
इस वर्ष वन विभाग को पौधारोपण का लक्ष्य अधिक मिलने के कारण मार्च से ही विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। जिले की 17 नर्सरियों में 28.22 लाख पौधों को तैयार किया जा रहा है। पौधारोपण के तहत वन विभाग 9.32 लाख पौधों को रोपेगा। वहीं अन्य विभागों द्वारा 14.17 लाख पौधे रोपे जाएंगे। वन विभाग द्वारा जिले में क्षेत्रिय वनस्पति जैसे आंवला, सागौन, शीशम, यूकेलिप्टिस, चिलबिल, कं जी, सेभल, आकोसिया अरीकुलीफार्मेस, बबूल, खेर व अल्वीजीया के पौधों को लगाया जाएगा। इन पौधों को अभियान के तहत जुलाई में लगाना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वन संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 17 नर्सरियों में पौधों को तैयार किया जा रहा है। जिले की हर ग्राम पंचायतों में जाकर किसानों का पक्ष भी लिया गया है। बताया कि ग्राम पंचायतों में किसानों का माइक्रोप्लान को बना लिया है। उन्होंने बताया कि सिर्फ पंद्रह अगस्त को 11 लाख पौधों को रोपा जाएगा। इससे पर्यावरण संतुलन के साथ बिगड़ रही आबोहवा को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी। जुलाई में पौधारोपण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed