फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   43 हजार कृषकों को मिली ‘सम्मान निधि’

43 हजार कृषकों को मिली ‘सम्मान निधि’

Mon, 04 Mar 2019 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
43 हजार कृषकों को मिली ‘सम्मान निधि’
43 हजार कृषकों को मिली ‘सम्मान निधि’
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत चयनित किसानों को लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है। अब तक भारत सरकार के पोर्टल पर दर्ज तैंतालीस हजार तीन सौ छब्बीस किसानों के बैंक खाते में प्रथम किस्त भेज दी गई है। वहीं, कृषि विभाग ने अब तक कुल 91 हजार किसानों का डाटा वेबसाइट पर लॉक कर दिया है। इससे इन्हें को भी सम्मान निधि मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
केंद्र सरकार ने किसानों को अतिरिक्त लाभ देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजन शुरू की है। इसमें चयनित लघु व सीमांत किसानों को तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये की धनराशि देने की व्यवस्था की गई है। इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए कृषि विभाग के अफसरों द्वारा एक लाख सत्तर हजार में से एक लाख चवालीस हजार किसानों का डाटा वेबसाइट पर फीड किया जा चुका है। अवशेष किसानों का डाटा प्राप्त कर उसे फीड करने की कार्रवाई की जा रही है। राजस्व विभाग के अनुसार, जिले में कुल दो लाख छब्बीस हजार दो सौ किसान हैं। इनमें से एक लाख छियासी हजार पांच सौ पच्चीस किसानों का कृषि विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण हो चुका है। शनिवार तक उप कृषि निदेशक संतोष सविता ने 91 हजार किसानों के डाटा पर डिजिटल हस्ताक्षर कर दिए थे। जिससे इन किसानों के लिए योजना की प्रथम किस्त मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के डाटा का हो रहा सत्यापन
राजस्व विभाग से प्राप्त किसानों के डाटा का सत्यापन कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कृषक के बैंक खाते के बारे में जानकारी ली जा रही है। इसमें देखा जा रहा है कि किसी किसान का संयुक्त खाता या अन्य किसी सदस्य का बैंक खाता तो अभिलेखों में नहीं दिया गया। इस योजना में चयनित किसान का ही बैंक खाता मान्य माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण कार्य स्थगित
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लागू होते ही कृषि विभाग की वेबसाइट पर किसानों का पंजीकरण रोक दिया गया है। इस समय इस वेबसाइट पर सम्मान निधि के तहत किसानों के डाटा की फीडिंग का काम चल रहा है। इसकी सूचना कार्यालय के मुख्य गेट पर चस्पा की गई है।

जिले के 43326 किसानों का डाटा पहले ही भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड है। योजना के लागू होने के दिन ही 21368 किसानों के खाते में किस्त भेज दी गई है। बाकी चयनित किसानों के खाते में किस्त पहुंच रही है।
- संतोष कुमार सविता, उप कृषि निदेशक, कृषि प्रसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed