फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सैनिकों को पर्याप्त हथियार नहीं दे रही सरकार-Cordination

सैनिकों को पर्याप्त हथियार नहीं दे रही सरकार-Cordination

Sun, 24 Feb 2019 08:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
सैनिकों को पर्याप्त हथियार नहीं दे रही सरकार-Cordination
सैनिकों को पर्याप्त हथियार नहीं दे रही केंद्र सरकार: सिंधिया
विज्ञापन

झांसी। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्र सरकार पर सैनिकों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है कि केंद्र सरकार सैनिकों को अपमानित कर रही है। कितने शर्म की बात है कि सैनिकों के पास हथियार नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में उसी दिन जनसभा की थी लेकिन शहीदों की याद में दो मिनट का मौन नहीं रख सके। जो देश के लिए सब कुछ न्योछावर कर देते हैं, उनकी सुरक्षा भी नहीं कर सके। प्रधानमंत्री को इसके लिए जवाब देना होगा।

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार झांसी आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस बात का भी जवाब दें कि जिस दिन पुलवामा की आतंकी घटना में सैनिक शहीद हुए, वे जिम कार्बेट पार्क में क्या कर रहे थे? देश की आंतरिक सुरक्षा की स्थिति काफी गंभीर है। पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार सैनिकों के लिए अपमानजनक रवैया अपना रही है। सैनिकों के पास पर्याप्त हथियार तक नहीं हैं। जनरल फिलिप की रिपोर्ट में जो खामियां बताई गई हैं, उन्हें दुरुस्त किया जाना जरूरी है। जो लोग देश की सुरक्षा में अपना सब कुछ न्योछावर कर दे रहे हैं, उनकी सुरक्षा भी सरकार नहीं कर पा रही है। यह बड़ी खेदजनक स्थिति है। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed