फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शटल बस सेवा होगी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज-City

शटल बस सेवा होगी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज-City

Sun, 24 Feb 2019 10:47 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
शटल बस सेवा होगी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज-City
शटल बस होगी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज
विज्ञापन

- कुंभ नगरी में 27 और 28 को होगी परेड
- झांसी की 14 शटल बसें भी शामिल होंगी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रयागराज कुंभ में करोड़ों तीर्थ यात्रियों को रोडवेज बसों ने सफर कराया है। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जा रहा है। इसके लिए 27 व 28 फरवरी को प्रयागराज में परेड होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश के आला अधिकारी और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकारी व पर्यवेक्षक रहेेंगे। इस परेड में झांसी क्षेत्र की 14 शटल बसें शामिल होंगी।

प्रयागराज में कुंभ का शुभारंभ 15 जनवरी से हुआ था, जिसमें देश-विदेश के पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने इसमें हिस्सा लिया। इन यात्रियों को कुंभ नगरी तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने 510 शटल बस सेवा चलाई थी। बिना किसी सड़क हादसे के कुशलता के साथ एक जगह पर करोड़ों तीर्थयात्रियों को लेकर चलने की वजह ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड वालों को आकर्षित किया है। रोडवेज के सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा ने बताया कि परेड 27 और 28 को होगी। इन बसों को एक साथ कुंभ नगरी में चलाया जाएगा, जो झांकी के रूप में नजर आएगी। परेड अवसर पर ड्राइवरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा यह बसें 6 मार्च तक कुंभ में रहेंगी। एआरएम राम लवट ने बताया कि इसमें झांसी क्षेत्र की 14 शटल बसें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed