फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्कूल में नहीं मिले मास्साब-Lalitpur

अपर जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, स्कूल में नहीं मिले एक भी विद्यार्थी और शिक्षक

Thu, 17 Jan 2019 01:58 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 17 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में नहीं मिले मास्साब-Lalitpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
झांसी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नगेंद्र शर्मा ने बड़ागांव ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुघुवा का निरीक्षण किया। उन्हें विद्यालय में एक भी छात्र-छात्रा और शिक्षक नहीं मिले। प्रधानाध्यापक के कक्ष में भी ताला पड़ा था।
विज्ञापन


बुधवार को अपर जिलाधिकारी सुबह 9.20 बजे निरीक्षण करने पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुघुवा पहुंचे लेकिन स्कूल में न तो कोई छात्र-छात्रा मिले और न ही कोई शिक्षक। जबकि, विद्यालय खुला था। यही नहीं, प्रधानाध्यापक के कक्ष में भी ताला लगा था। कक्षाओं के ब्लैक बोर्ड देखे तो उसमें 12 जनवरी तिथि अंकित थी। ऐसे में माना जा रहा है कि 12 जनवरी के बाद से कक्षाओं में पठन-पाठन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में उपस्थित न होना इस बात का प्रतीक है कि खंड शिक्षा अधिकारी बड़ागांव अपने पद के दायित्व की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं और न ही विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई भी ठप है। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिए कि खंड शिक्षा अधिकारी का स्पष्टीकरण मांगें और विद्यालय के अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed