{"_id":"5c3ba22abdec2273ad00aa6b","slug":"51547412010-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला और सड़क नही, लोग परेशान-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला और सड़क नही, लोग परेशान-City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न सड़क और न ही पानी की निकासी का इंतजाम
झांसी। शहर का हिस्सा होने के बाद भी लहर की देवी के पास स्थित ब्रह्मनगर शहरी सुविधाओं से वंचित है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इलाके में न तो पक्की सड़क है और न ही पानी की निकासी का इंतजाम। क्षेत्र के लोगों की ओर से लगातार नगर निगम से शिकायतें की जा रही हैं। बावजूद, सुनवाई नहीं हो रही है।
सीपरी बाजार में लहर की देवी मंदिर के पास स्थित ब्रह्मनगर लगभग डेढ़ दशक पुरानी बस्ती है। लेकिन, अब भी ये सुविधाओं से वंचित है। क्षेत्र के घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे सड़क पर कीचड़ जमा रहता है और लोगों को इसी में से होकर आवागमन करना पड़ता है। लंबे समय से यहां के लोगों द्वारा नाला निर्माण की मांग की जा रही है। लेकिन, यह अब तक पूरी नहीं हो पाई है। इसके अलावा यहां पक्की सड़क भी नहीं है। इसकी मांग भी काफी पुरानी है। सुविधाएं न होने की वजह से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बावजूद, इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
काफी सालों से इलाके में निवास कर रहे हैं। लेकिन सड़क व पानी के निकासी की समस्या बनी हुई है। बारिश के होते ही पूरे इलाके में कीचड़ नजर आता है, जिससे निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
- उर्मिला परिहार, ग्रहणी
नाला व सड़क को बनवाने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हो सकी है। समस्या जस की तस बनी हुई है। निदान होना आवश्यक है।
- मनीष सिंह, अध्यापक
कालेज में पढ़ाई के लिए रोज जाना पड़ता है। कोई अन्य रास्ते को विकल्प नही होने के कारण कीचड़ व गंदे भरे हुए पानी से निकल कर ही जाना पड़ता है। जिससे काफी दिक्कत होती है।
- चांदनी चंदेल, विद्यार्थी
नालियों के पानी की निकासी के लिए नाला नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदा पानी भर जाता है, जिससे क्षेत्र में मच्छरों की भी भरमार है। बीमारियों का खतरा बना रहता है।
- आखिरूल हक, स्थानीय निवासी