{"_id":"5b982264867a557ece01db60","slug":"51536696932-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरे पर वैष्\nणों देवी के लिए जगह-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरे पर वैष् णों देवी के लिए जगह-City
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र में वैष्णो देवी के लिए फुल होने लगी सीटें
- दीपावली के लिए भी रिजर्वेशन नहीं
- झांसी से जम्मू के लिए हैं 11 ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अगर आप नवरात्र में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाना चाहते हैं और अभी तक आपने ट्रेन में अपनी सीट रिजर्व नहीं कराई है तो आज ही करा लें। दस से उन्नीस अक्तूबर तक झांसी से जम्मू तक जाने वाली 11 ट्रेनों के आरक्षित कोचों में सीट फुल होना शुरू हो गई हैं। सिर्फ तीन ट्रेनों में ही सीटें खाली हैं। इसमें एसी हमसफर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस और अंडमान एक्सप्रेस में जगह मिल रही हैं। दीपावली के समय भी ट्रेनों में सीट खाली नहीं है।
त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। नवरात्र 10 अक्तूबर से प्रारंभ हो रही हैं। 19 अक्तूबर को दशहरा और सात नवंबर को दीपावली है। श्रद्धालु नवरात्र पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर भगवान के दर्शन करने जाना चाहते हैं। यही कारण है कि वैष्णो देवी (जम्मू), तिरुपति बालाजी (तिरुपति), शिरडी के र्साइं बाबा (मनमाड) तथा जगन्न्नाथ पुरी (पुरी), मैहर (कटनी), हिमाचल स्थित कांगड़ा देवी, ज्वाला देवी, नैना देवी (पठानकोट) की ओर जाने वाली ट्रेनों में अभी से बर्थें फुल हो गई हैं। इन तीर्थ स्थलों की ओर प्रमुख रूप से मालवा एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, कुशीनगर एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का संचालन होता है। सबसे ज्यादा खराब स्थित वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों की हैं। यहां जाने वाले यात्रियों को दिल्ली से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में भी कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही है। दशहरा और दीपावली तक यही स्थिति बनी हुई हैं।
वहीं, यात्रियों को एक दिन पहले तत्काल कोटे से ही अब कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद हैं, मगर उसमें अधिक मांग होने के कारण इक्का-दुक्का यात्रियों को ही कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। ऐसी स्थिति में यात्रियों को जनरल कोच या वेटिंग टिकट पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
जम्मू जाने वाली ट्रेनें
11077 झेलम एक्सप्रेस, 11449 जम्मूतवी- कटरा एक्सप्रेस, 12919 मालवा एक्सप्रेस, 12549 दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस, 18215 दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस, 16031 अंडमान एक्सप्रेस, 16317 हिमसागर एक्सप्रेस 16687 नवयुग एक्सप्रेस, 16787 जम्मू एक्सप्रेस और 22705 हमसफर एसी एक्सप्रेस।