{"_id":"5b9421d2867a557e883690c2","slug":"51536434642-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किले का परकोटा ढहा-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किले का परकोटा ढहा-City
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश का पानी बैठने से परकोटे की दीवार ढही
- आवागमन बना रहा बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बारिश का पानी बैठने की वजह से उन्नाव गेट के पास किले के परकोटे की प्राचीन दीवार ढह गई। गनीमत रही कि पुलिस की सतर्कता की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, दिन भर रास्ता जाम बना रहा। नगर निगम की टीम ने मलवा साफ किया।
उन्नाव गेट से ऋषि कुंज होते हुए अलीगोल की ओर जाने वाले मार्ग से सटी किले की दीवार से शुक्रवार रात नौ बजे से पत्थर गिरना शुरू हो गए थे। सूचना मिलने पर रात बारह बजे डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लकड़ी के तख्त अड़ाकर रास्ते को बंद कर दिया। साथ ही पुलिस के जवानों की भी तैनाती कर दी गई। उन्होंने इस मार्ग पर किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं होने दिया। रात तकरीबन दो बजे दीवार भरभराकर ढह गई। सड़क पर मलवा फैलने की वजह से आवागमन बंद हो गया। सुबह आठ बजे नगर निगम की टीम पहुंची और जेसीबी से मलवा हटाने का काम शुरू कर दिया गया। घंटों की मशक्कत के बाद मलवा साफ हुआ।
उल्लेखनीय है कि परकोटे का उक्त हिस्सा अतिक्रमण की वजह से खोखला हो गया था। इससे ये बारिश का पानी भरने की वजह से आसानी से ढह गया।
कारगिल पार्क के सामने मकान धराशायी
लगातार हो रही बारिश पुराने और कच्चे निर्माणों पर भारी पड़ रही है। लगातार मकान गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार की सुबह सीपरी बाजार में कारगिल पार्क के सामने एक कच्चा मकान ढह गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि बीते रोज सीपरी बाजार के गुरुद्वारा मुहल्ला में एक पुराना मकान गिर गया था।