{"_id":"5b8fd5b7867a557ec074a98f","slug":"51536153015-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: रिश्वत लेते पकड़ा-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: रिश्वत लेते पकड़ा-City
Updated Wed, 05 Sep 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेते कार्यालय अधीक्षक को पकड़ा
- इलाहाबाद विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद विजिलेंस की टीम ने बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कार्मिक विभाग में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक (ओएस) को दो हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद टीम वापस इलाहाबाद लौट गई।
मंडल रेल प्रबंधक के कार्मिक विभाग में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक सज्जन सिंह ट्रक्शन रोलिंग स्टॉक के कर्मचारियों की छुट्टी, वेतन व अन्य कामों को देखते हैं। वह किसी कर्मचारी से काम करने के बदले रुपयों की मांग कर रहे थे। कर्मचारी ने इस बात की शिकायत इलाहाबाद विजिलेंस से की। बुधवार को विजिलेंस की तीन सदस्यीय टीम झांसी आई। विजिलेंस ने दो हजार रुपये के नोटों के नंबर अपने पास दर्ज करने के बाद कर्मचारी को ओएस के पास भेजा।
कर्मचारी ने ओएस को बातों ही बातों में दो हजार रुपये थमा दिए। इसी बीच विजिलेंस ने मौके पर पहुंचकर ओएस को दो हजार रुपये के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने नोटों के नंबरों का मिलान करने के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू की। आवश्यक कार्रवाई के बाद ओएस के प्रपत्रों पर हस्ताक्षर लिए गए।
विज्ञापन
इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ओएस से पूछताछ करने के बाद विजिलेंस टीम इलाहाबाद वापस लौट गई। विजिलेंस रिपोर्ट के आधार पर ओएस के खिलाफ आगे की कार्रवाई विभागीय स्तर पर होगी।