फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जन्माष्टमी की खबर-City

जन्माष्टमी की खबर-City

Sat, 01 Sep 2018 03:00 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी की खबर-City
नजर न लग जाए मेरे बाल गोपाल को...
विज्ञापन


झांसी। जन्माष्टमी के त्योहार के लिए शहर भर के बाजारों में रौनक दिखने लगी है। तरह-तरह के बाल गोपाल व राधा-रानी की मूर्तियां और झूले सज गए हैं। इस बार कान्हा के लिए विशेष रूप से फूलों से सजी कुंदन वाली पोशाक और चमकने वाला जरकिन का मुकुट बाजारों में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आकर्षक बांसुरी, जूतियां की भी जमकर खरीदारी हो रही है।
इस जन्माष्टमी आपके लड्डू गोपाल को नजर न लग जाए। आखिर जन्म के उन्हें सजाने-संवारने के लिए खूबसूरत किस्म की कुंदन की पोशाक और जरकिन के मुकुट जो आ गए हैं। शहर की दुकानों पर इस तरह के पोशाकें और मुकुट की विभिन्न किस्में मौजूद हैं। मयूर सिंहासन, पुष्प सिंहासन लोगों में काफी पसंद किया जा रहा है। कान्हा के लिए गुलाब का टियारा भी गहनों में एकदम नया है। चांदी, अष्टधातु और पंचधातु के बाल गोपाल भी बाजारों में विभिन्न आकार में मौजूद हैं।
विज्ञापन

कान्हा के लिए शहर के बाजारोें में विभिन्न तरह के झूले मौजूद हैं। इसके अलावा बाजारों में बांसुरी, जूतियों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। शहर की दुकानों पर इस तरह की खरीदारी करते हुए लोग देखे जा रहे हैं। मानिक चौक स्थित दुकानदार ओम प्रकाश राय ने बताया की कृष्ण जन्माष्टमी के चलते इस बार बाल गोपाल के लिए बाजार में कई तरह के परिधानों की मांग आ रही है। कुंदन की पोशाक और जरकिन क ा मुकुट भक्तों को काफी भा रहा है। झूलों की खरीदारी भी जमकर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों में खासा उत्साह
श्री कृष्ण जन्मोत्सव के चलते बाजारों में कान्हा के परिधानों की मांग बढ़ गई है। जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर भर के बाजारों में बड़ाें के साथ बच्चों में भी खरीदारी का जोश देखने को मिल रहा है।


नन्हे-मुन्हों ने मनाया जन्मोत्सव
झांसी। नगरा स्थित लिटिल स्प्राउट स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में सुंदर झांकियां सजाईं गईं और प्ले सेंटर के बच्चों ने कृष्णोत्सव पर कृष्णलीला की। झांकी प्रतियोगिता में पहले स्थान मंजू परिहार का रहा। उनकी टीम में हर्षिता वर्मा, प्रखर, इशिता, आशु व परमवीर शामिल रहे। दूसरे स्थान पर प्रतिभा शर्मा की झांकी रही। उनकी टीम में रूही, अराध्या, आकांक्षा रहीं। तीसरे स्थान पर किरन की झांकी चुनी गई। सभी को स्कूल प्रबंधक योगेंद्र यादव ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed