{"_id":"5b7829bc42c7924676416258","slug":"51534601660-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को डरने की जरुरत नहीं, पुलिस है आपके साथ-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को डरने की जरुरत नहीं, पुलिस है आपके साथ-City
Updated Sat, 18 Aug 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
..........
बेटियों को डरने की जरूरत नहीं, पुलिस है आपके साथ
सब हेड --- पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को पढ़ाया गया कानून का पाठ
- छात्राएं सोशल मीडिया पर फोटो और पर्सनल डाटा शेयर नहीं करें
- निर्मला कॉवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं से हुआ सीधा संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को खातीबाबा स्थित निर्मला कॉवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में ‘पुलिस की पाठशाला’ आयोजित की गई। छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह ने पुलिस की भूमिका, नागरिकों की जिम्मेदारी पर चर्चा करने के साथ- साथ कानून के पालन पर सीधा संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। हर कदम पर पुलिस उनके साथ है। बस झिझक खोलकर पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपकी दोस्त बनकर आपका साथ देगी। सोशल मीडिया पर फोटो व पर्सनल डाटा कतई शेयर न करें।
उन्होंने कहा कि छात्राओं को डरने की कोई जरूरत नहीं है। वे आत्मनिर्भर बनें और अपने साथ आने वाली किसी भी समस्या को अपने माता-पिता तथा पुलिस से शेयर करें। छात्राएं सिर्फ समस्या बताएं, उनका हल पुलिस करेगी। महिला हेल्प लाइन नंबर (1090) के संबंध में भी जानकारी दी और बताया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है तो वे इस नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उनका नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। इस नंबर पर की गई शिकायत की काउंसलिंग कराई जाएगी। यदि इसके बाद भी संबंधित व्यक्ति नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि अन्य किसी तरह की दिक्कत है, कोई घटना हो गई है तो वे डायल 100 की मदद ले सकती हैं। डायल 100 शहरी क्षेत्र में 10 से 12 मिनट तथा ग्रामीण क्षेत्र में 15 से 20 मिनट में उनकी मदद के लिए पहुंच जाएगी। छात्राओं को मोबाइल और फेसबुक से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गई और कहा कि अपनी व्यक्तिगत चीजों को किसी के साथ शेयर न करें। इससे बड़े खतरे हो सकते हैं। उन्होंने आसपास होने वाले अपराध की सूचना समय रहते पुलिस तक पहुंचाने पर पीड़ित की मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
इससे पहले कॉलेज की प्रधानाचार्य सिस्टर डोरिन और मैनेजर सिस्टर विनीता ने मुख्य अतिथि अर्चना सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर कॉलेज के अध्यापकों में दीपेंद्र पाठक, राकेश दुबे, रीना, सुनीता श्रीवास्तव, नीरज, नेहा, कन्हैया मौजूद रहे।
महिला पुलिस को दें सूचना
पाठशाला में रोमियो दल की पूजा ने बताया कि कोचिंग जाते समय रास्ते में यदि कोई लड़का छींटाकशी या परेशान करता है तो उसकी जानकारी महिला पुलिस को दें। पुलिस मनचलों को सबक सिखाएगी। फेसबुक, व्हाट्सऐप के अलावा अन्य सोशल मीडिया ऐप को सतर्कता के साथ उपयोग करने की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन लेनदेन में डेबिट कार्ड का कोड भरते करते समय सतर्क रहने की बात कही। बताया कि हैकर्स से बचने के लिए डेबिट कार्ड व एटीएम पिन को बदलते रहना चाहिए।
ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट जरूर लगाएं
महिला प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह ने छात्राओं को मार्ग दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली असमय मौतों के आंकड़े बताते हुए कहा कि 90 फीसदी हादसों में यातायात नियमों का पालन नहीं करना, सीट बेल्ट नहीं बांधने और हेलमेट नहीं लगाने से हुई। उन्होंने छात्राओं से सुरक्षित सफर के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करने की बात कही। छात्र व छात्राओं से बाइक और स्कूटी चलाते समय हेलमेट जरूर लगाने को कहा।
सराहा गया कार्यक्रम
कॉलेज की मैनेजर सिस्टर विनीता ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह कार्यक्रम बहुत ही प्रशंसनीय है। एक तरफ तो छात्राओं को अपनी सुरक्षा से संबंधित कानूनी जानकारी प्राप्त हुई है, दूसरे अधिकारियों से बात करने से उनका मनोबल भी बढ़ रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेंगे।
छात्राओं ने किए सवाल
फोटो - इकरा बेगम की-
- सोशल मीडिया पर फोटो का दुरुपयोग कैसे होता है ? इकरा बेगम - छात्रा
असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, जो फोटो का गलत उपयोग कर ब्लैकमेल व परेशान करते हैं। इसलिए फोटो अपलोड करने से बचें।
- तड़के सड़कों पर पुलिस नजर क्यों नहीं आती ? - साक्षी रायकवार - छात्रा
पुलिस हर समय आपके आसपास ही रहती है, यदि किसी भी तरह की समस्या है तो तत्काल पुलिस को सूचना देकर शिकायत की जा सकती है।
- बाइक पर तीन सवारी लड़के करते हैं हुड़दंग ? फिरदौस सकलैनी - छात्रा
हुड़दंग करने वाले लड़कों को पुलिस पकड़कर कार्रवाई करती है। ऐसे लड़कों का चालान भी लगातार पुलिस के द्वारा किया जा रहा है।
- स्कूल जाते समय लड़के रास्ते में देखकर गाना गाते हैं ? सूफिया खान - छात्रा
इस तरह की हरकत को नजरअंदाज न करें। तुरंत सौ नंबर पर सूचना दें। पुलिस मौके पर पहुंचकर ऐसे लड़कों पर कार्रवाई करेगी।
- कॉलेज व स्कूलों के पास भी तैनात हो पुलिस ? शालिनी - छात्रा
प्रत्येक कॉलेज व स्कूलों के पास सादा वर्दी में पुलिस तैनात रहती है। मनचले युवकों को पकड़कर पुलिस जेल भी भेजती है।
- वाहन लाइसेंस कब बनता है ? शालिनी माहौर - छात्रा
18 साल से अधिक की आयु पूरी होने के बाद ही आरटीओ से ड्राइविंग लाइसेंस बनता है। इसके बाद ही छात्राएं स्कूटी चलाएं।