फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अंबावाय न्यू पीएचसी बना आरोग्य अस्पताल -City

अंबावाय न्यू पीएचसी बना आरोग्य अस्पताल -City

Thu, 16 Aug 2018 09:04 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
अंबावाय न्यू पीएचसी बना आरोग्य अस्पताल -City
फोटो..
विज्ञापन

अंबावाय न्यू पीएचसी बना आरोग्य अस्पताल
- बड़ागांव ब्लॉक के 30 उप स्वास्थ्य केंद्र बने आरोग्य केंद्र
- मरीजों को मिलेंगी कई चिकित्सीय सुविधाएं, इंटरनेट से जुड़े
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंबावाय को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आरोग्य केंद्र) के रूप में बुधवार को विधायक राजीव सिंह पारीछा, सीडीओ निखिल फुंडे ने शुभारंभ किया गया। अब यहां मरीजों को कई चिकित्सीय सुविधाएं मिल सकेंगी। अंबावाय के अलावा बड़ागांव ब्लॉक के तीन अन्य नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी अरोग्य अस्पताल और 30 उप स्वास्थ्य केंद्र को आरोग्य केंद्र में बदला गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील प्रकाश ने कहा कि बड़ागांव के अंबावाय, भोजला, बरुआसागर, पालर को आरोग्य चिकित्सालय में बदला गया है। इन केंद्रों पर सात प्रकार की जांचें जैसे हीमोग्लोबिन, यूरिन द्वारा गर्भ की जांच, अल्बोमिन एवं ग्लूकोज, ब्लड ग्लूकोज, मलेरिया की जांच, मलेरिया एवं कालाजार के रैपिड टेस्ट एवं बलगम की जांच की सुविधा है। इसके अलावा समुदाय के 30 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग के सभी लोगों को सामान्य गैर संचारी रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं तीन प्रकार के कैंसर ओरल, सर्वाइकल, स्तन कैंसर की जांच, रेफरल एवं उपचार फॉलोअप कराया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि आरोग्य केंद्रों में सबसे खास बात यह है कि 30 साल से अधिक आयु के लोगों में गैर संचारी रोगों की जांच की सुविधा है। अक्सर 30 साल से ऊपर के व्यक्तियों को अपने छिपे हुए गैर संचारी रोगों के बारे में पता ही नहीं होता है लेकिन अब आरोग्य केंद्र व चिकित्सालय के जरिए गैर संचारी रोगों की पूर्णरूप से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

आरोग्य चिकित्सालयों एवं केंद्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की तैनाती की गई है, जो सुबह दस से शाम पांच बजे तक इन केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। अपर निदेशक डॉ. एसबी मिश्रा ने कहा कि इस तरह के केंद्र खुल तो चुके हैं लेकिन यह सफल तभी हो सकते हैं, जब जनमानस की भागीदारी बढ़ेगी। सीडीओ निखिल फुंडे ने बताया कि इन केंद्रों को टेली कंसल्टेशन के जरिए संबंधित पीएचसी, सीएचसी, जनपदीय चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज से जोड़े जाने की योजना बनाई गई है। सीएचओ को एक-एक टैबलेट, कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है, इससे वह इंटरनेट के जरिए विशेषज्ञों से जुड़े रहेंगे। कार्यक्रम में डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. राजकिशोर, डॉ. रविशंकर, डीपीएम ऋषिराज, जिला कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक प्रशांत वर्मा, डॉ. मनीष खरे, डॉ. सुखदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed