फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रेलवे खाली पदों पर रखेगा सेवानिवृत कर्मचारी-City

रेलवे खाली पदों पर रखेगा सेवानिवृत कर्मचारी-City

Sat, 04 Aug 2018 07:28 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
रेलवे खाली पदों पर रखेगा सेवानिवृत कर्मचारी-City
युवाओं की जगह बुजुर्गों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोबारा टीटीई बनने का मौका
- 1091 पदों के लिए तीन सितंबर तक मांगे आवेदन
- वाणिज्य, स्वास्थ्य, एसएनटी, बिजली, परिचालन और कार्मिक शाखाओं में रखें जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे युवाओं की नई भर्ती करने की जगह अपने ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रखना अधिक फायदेमंद मान रहा है। इसी गाइड पर मंडल रेल प्रशासन ने वाणिज्य, कार्मिंक, परिचालन, स्वास्थ्य, एसएनटी और बिजली ब्रांच के 1091 खाली पदों को भरने के लिए तीन सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। इसमें टिकट चेकिंग कर्मियों के खाली पद भी शामिल हैं। इन पदों पर 65 वर्ष से कम आयु के कर्मचारियों को रखा जाएगा।
रेलवे के वाणिज्य विभाग में कामर्शियल क्लर्क के 27, आरक्षण लिपिक के छह, टिकट चेकिंग के 178, केयर टेकर का एक, उद्घोषक के चार, पब्लिक निरीक्षक के एक, रिटर्न कोरियर के आठ, पार्सल पोर्टर के 36, गुड्स पोर्टर के 13, चपरासी के चार, स्टोर पोर्टर के दो, डब्लूआरए के चार, पीएफए के छह, कार्मिक विभाग में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के छह, कार्यालय अधीक्षक के 32, सीनियर क्लर्क के 18, चीफ लॉ असिस्टेंट के पांच, परिचालन विभाग में प्वाइंट्समैन के 250 पद खाली चल रहे हैं। इसीतरह बिजली (टीआरडी) विभाग में 199, बिजली (टीआरएस) में 119, संकेत एवं दूरसंचार विभाग में 198 और स्वास्थ्य विभाग में तीन पद अलग- अलग संवर्ग के खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड से नई भर्तियों में हो रही देरी को देखते हुए मंडल रेल प्रशासन अब उक्त पदों पर अपने ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रखने जा रहा है। तीन सितंबर तक इच्छुक कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसमें लार्जेस स्कीम में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी पात्र नहीं होंगे। इस संबंध में ऑनलाइन जानकारी इंडियन रेलवे की वेबसाइट में झांसी डिजीवन पर जाने पर मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
युवाओं के अधिकारों पर अतिक्रमण
अगर, रेलवे इसीतरह खाली पदों पर अपने ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती करता रहेगा तो नए पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा? इससे बेरोजगारी और बढ़ेगी। यह युवाओं के अधिकारों पर अतिक्रमण है।

अविनाश शर्मा, प्रतियोगी छात्र।

फोटो
चार साल से कर रहा हूं तैयारी
मैं चार साल से रेलवे में भर्ती होने के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। अगर नई नौकरियां नहीं निकलेंगी तो हम जैसे बेरोजगारों की भर्ती कैसे हो सकेगी? इससे तो बेरोजगारी बढ़ती जाएगी।
अतुल तिवारी, प्रतियोगी छात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed