फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अमेरिका, लंदन में शोध करेंगी बीयू की छात्राएं -City

अमेरिका, लंदन में शोध करेंगी बीयू की छात्राएं -City

Mon, 23 Jul 2018 07:52 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका, लंदन में शोध करेंगी बीयू की छात्राएं  -City
आवश्यकतानुसार बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

.......................................................
अमेरिका, लंदन में शोध करेंगी बीयू की छात्राएं
- बायोकेमिस्ट्री विभाग से कर चुके पढ़ाई, मिली है फेलोशिप
- एक छात्र का दिल्ली एम्स में शोध कार्य के लिए हुआ चयन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग के विद्यार्थी देश ही नहीं विदेश में भी नाम रोशन कर रहे हैं। विभाग की दो छात्राएं अब अमेरिका और लंदन में शोध कार्य करेंगी। इसके लिए उन्हें फेलोशिप मिली हैं। एक छात्र का एम्स में शोध कार्य के लिए भी चयन हुआ है।

विश्वविद्यालय में जैव रसायन संस्थान के समन्वयक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि बीयू से स्नातक और परास्नातक की शिक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डॉ. लक्ष्मी राठौर ने लखनऊ स्थित केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पादप संस्थान से शोध उपाधि हासिल की। मौजूदा समय में उनका चयन अमेरिका की विख्यात पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठित पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है। डॉ. राठौर पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय में रोल ऑफ डीएनए डैमेज इन अल्ज्हेइमेरस डिजीज: मेमोरी एंड लर्निंग विषय पर शोध कार्य करेंगी। इसके साथ ही संस्थान की छात्रा रहीं मेघो मुक्ता मुखर्जी वर्तमान में कलकत्ता के बोस इंस्टीट्यूट से शोध उपाधि के लिए पढ़ रही हैं। बीयू में पढ़ाई के दौरान संस्थान में उन्होंने सर्वोच्च स्थान पाया था। इस साल उन्हें केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित न्यूटन भाभा फेलोशिप के लिए उनका चयन हुआ है। वह जल्द ही लंदन के किंग्स कॉलेज में अपना शोध कार्य शुरू करेंगी। इसके अलावा संस्थान के छात्र शशांक शेखर भी परास्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में शोध कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed