फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मेडिकल कॉलेज में नहीं बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें -City

मेडिकल कॉलेज में नहीं बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें -City

Sat, 21 Jul 2018 08:40 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में नहीं बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें -City
आवश्यकतानुसार मेडिकल कॉलेज का लोगो लगाएं
विज्ञापन

........................................................................

मेडिकल कॉलेज में नहीं बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें
- शासन ने प्रस्ताव को किया नामंजूर, 100 सीटों पर ही होंगे प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव शासन ने नामंजूर कर दिया है। सीटें बढ़ाने के लिए कॉलेज को पहले मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के मानक पूरे करने होंगे। ऐसे में कॉलेज में फिलहाल एमबीबीएस की 100 सीटों पर ही प्रवेश होंगे।
मेडिकल कॉलेज ने एमबीबीएस की 100 सीटें बढ़ाकर 150 करने का शासन को अप्रैल में प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव के साथ कुछ मांगें पूरी करने के लिए बजट की भी मांग की गई थी। इसमें 180 और 200 छात्रों की क्षमता वाले दो लेक्चर थिएटर के निर्माण के लिए क्रमश: 1.18 करोड़ रुपये और 1.23 करोड़ रुपये, नए वातानुकूलित, इंटरनेट, वाईफाई, ई-बुक्स सुविधा से लैस केंद्रीय पुस्तकालय के लिए 6 करोड़ रुपये, 100 छात्रों की क्षमता के इंटर्न छात्रावास के लिए 7 करोड़ रुपये की मांग की थी। बढ़ी हुई सीटों के लिए आचार्य, सह आचार्य व प्रवक्ता के लिए छह चिकित्सा शिक्षकों के अलावा जूनियर रेजीडेंट, सीनियर रेजीडेंट और पैरामेडिकल स्टाफ की कमियां दूर करने की मांग की थी।
विज्ञापन

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा की तरफ से प्रमुख सचिव को यह मांग पत्र भेज दिया गया था। हाल ही में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाने से इंकार कर दिया है। सीटें बढ़ाने के लिए कॉलेज को पहले स्टाफ, बिल्डिंग से संबंधित एमसीआई के मानक पूरे करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी पूरी नहीं हुई मांगें
शासन को सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव के साथ कुछ मांगें भी की गई थीं। अभी यह मांगें पूरी नहीं हो सकी हैं। इसलिए कॉलेज में फिलहाल 100 सीटों पर ही प्रवेश होंगे। - डॉ. साधना कौशिक, प्राचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed