फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   गर्भवती, प्रसूता की मृत्यु की सूचना दें, एक हजार मिलेंगे-City

गर्भवती, प्रसूता की मृत्यु की सूचना दें, एक हजार मिलेंगे-City

Sun, 24 Sep 2017 08:59 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती, प्रसूता की मृत्यु की सूचना दें, एक हजार मिलेंगे-City
गर्भवती, प्रसूता की मृत्यु की सूचना दें, एक हजार मिलेंगे
विज्ञापन

- शासन ने जारी किया 18001801900 टोल फ्री नंबर
- सूचना सही मिलने पर ई-पेमेंट से मिलेगी पुरस्कार राशि
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अब गर्भवती या प्रसव पीड़िता की मृत्यु की सूचना देने वाले व्यक्ति को सरकार एक हजार रुपये का पुरस्कार देगी। इसके लिए 18001801900 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। सूचनादाता को इस नंबर पर फोन करना होगा। सूचना सही होने पर ई-पेमेंट के जरिए पुरस्कार राशि का भुगतान किया जाएगा।

शासन की नई योजना के मुताबिक महिला के गर्भवती होने के बाद, प्रसव के दौरान या उसके 42 दिन के अंदर मृत्यु की पहली सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रदेश सरकार एक हजार रुपये देगी। इसके लिए राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर 18001801900 चलाया गया है। फोन करने के दौरान ही सूचनादाता और महिला के बारे में पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। सूचना की पुष्टि होने पर व्यक्ति को ई-पेमेंट के जरिए पुरस्कार राशि का सीधे खाते में भुगतान कर दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों को यह राशि नहीं दी जाएगी। शासन की सोच है कि इस योजना के क्रियान्वयन से छुपी हुई मौतों को सामने लाकर समस्याओं के निराकरण की नीति बन सकेगी। कमिश्नर अमित गुप्ता ने मंडल के सभी सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जनपदों में इस योजना का प्रचार-प्रसार करें। साथ ही मातृ मृत्यु की नियमित समीक्षा करें। गौरतलब है कि झांसी मंडल में अगस्त में 54 मातृ मृत्यु दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed