{"_id":"60de24908ebc3ebb940f84d0","slug":"5000-people-put-vaccine-jhansi-news-jhs1985157121","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत का टीका: थोड़ी सुधरी व्यवस्था, सेंटर भी बढ़े, 5000 को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत का टीका: थोड़ी सुधरी व्यवस्था, सेंटर भी बढ़े, 5000 को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना टीकाकरण को लेकर व्यवस्था में थोड़ा सुधार हो गया है। तीन दिन बाद झांसी में पहली डोज लगनी शुरू हो गई है। इसके अलावा सेंटरों की संख्या भी बढ़ाकर 11 कर दी गई है। बृहस्पतिवार को शहरी और ग्रामीण केंद्रों को मिलाकर पांच हजार वैक्सीन की डोज लगीं। वहीं, 4100 कोवीशील्ड लखनऊ से चल चुकी हैं, जिनकी शुक्रवार सुबह तक झांसी पहुंचने की उम्मीद हैं।
कोरोना टीकाकरण अब फिर से पटरी पर आता दिख रहा है। शनिवार से बिगड़ी व्यवस्था बृहस्पतिवार को संभलती दिखी। दिनभर में 3525 कोवीशील्ड और 1439 कोवैक्सीन लोगों को लगाई गई। इसमें कोवीशील्ड की तो पहली और दूसरी डोज दोनों लगीं, जबकि, कोवैक्सीन का दूसरा ही टीका लगाया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि शुक्रवार तक 4100 कोवीशील्ड की डोज आने की संभावना है। वैक्सीन लेने के लिए गाड़ी रवाना हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को देहात इलाकों में ऑनस्पॉट (केंद्र पर ही) पंजीकरण होगा। जबकि, शहरी इलाके के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेटशन करना होगा। यदि दोपहर तीन बजे के बाद वैक्सीन बचती है तो फिर शहरी इलाके में भी ऑनस्पॉट पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी।
कहां-कौन सी लगेगी डोज
शुक्रवार को बड़ागांव गेट बाहर, चांद दरवाजा, इमलीपुरा, इतवारीगंज, अभिभावक स्पेशल सिद्धेश्वर नगर व झोकनबाग, पुलिया नंबर नौ और राजघाट कॉलोनी, सीपरी बाजार, तालपुरा, तहसील स्वास्थ्य केंद्रों पर कोवीशील्ड की प्रथम डोज लगेगी। इसके अलावा शहरी इलाकों में जिला अस्पताल, रेलवे अस्पताल, कैंट, मदर टेरेसा, मेडिकल कॉलेज और ग्रामीण इलाकों में बड़ागांव सीएचसी, बामौर, बंगरा, चिरगांव, गुरसराय, मऊरानीपुर, मोंठ में भी कोवीशील्ड की प्रथम डोज लगेगी। इसके अलावा नगरा, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में कोवीशील्ड की दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और आयुर्वेदिक कॉलेज, पुलिस अस्पताल, अर्बन पीएचसी मऊरानीपुर और रेलवे अस्पताल में कोवैक्सीन दूसरी डोज लगेगी। पुलिस अस्पताल और आयुर्वेदिक कॉलेज में दो-दो सत्र लगेंगे।
विज्ञापन
सीपरी, मेडिकल में हुई नोंकझोंक
सीपरी बाजार और मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण के दौरान स्टाफ और लोगों के बीच नोंकझोंक भी हुई। अधिकारियों का कहना है कि लोग टीकाकरण करने को लेकर दबाव बना रहे थे। बाद में एहतियात के तौर पर कुछ केंद्रों पर पुलिस की भी तैनाती करनी पड़ी।