फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   5-5 laks me banti B.Ed ki farji Digriyan

पांच-पांच लाख में बांटीं बीएड की फर्जी डिग्रियां

Sun, 14 Jun 2015 12:52 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
पांच-पांच लाख रुपये लेकर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की बीएड की फर्जी डिग्रियां बांटी गईं। यूपी ही नहीं कई प्रदेशों में विद्यार्थियों को गिरोह ने अपना शिकार बनाया है। इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए झांसी में कई प्रदेशों की पुलिस टीमों ने डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन

खुफिया विभाग के सूत्रों ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कोेई ऐसा गिरोह है, जिसने दक्षिण भारतीय विद्यार्थियों को बीएड की फर्जी डिग्रियां बनवा देने के नाम पर लाखों रुपये ठगे हैं। फर्जी डिग्रियों के आधार पर जब छात्रों ने नौकरी के लिए आवेदन किया तो वेरिफिकेशन में मामला पकड़ में आ गया। वेरिफिकेशन में पता चला कि संबंधित रोल नंबर व एनरोलमेंट नंबर का कोई भी छात्र का रिकॉर्ड बीयू में उपलब्ध ही नहीं है। इसकी जांच के लिए आंध्र प्रदेश की पुलिस टीम ने झांसी में डेरा डाल लिया है। खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार जांच टीम की कमान एक उच्च अधिकारी के हाथों में है। इसके अलावा  उत्तराखंड, हिमाचल व दिल्ली पुलिस की टीमें भी झांसी आ गईं हैं। अलग-अलग प्रदेशों की पुलिस टीमें लोकल खुफिया विभाग के साथ मिलकर गिरोह की जड़ें तलाश रही हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने यूनिवर्सिटी में भी गुप्त रूप से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गिरोह के जाल में यह छात्र  फंसे
झांसी। फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी को आवेदन करने वालों में आंध्र प्रदेश के चिंतम लिंगलाह पुत्र भूचालाल व बंडी रमेश पुत्र चंद्रलह का नाम प्रकाश में आया है। चिंतम लिंगलाह को वर्ष 1998-99 में दी गई बीएड की डिग्री में रोल नंबर 4904 दर्शाया गया है। वहीं, बंडी रमेश को भी 4904 रोल नंबर की वर्ष 2011-12 में बीएड की डिग्री दी गई। बाद में हुए वेरिफिकेशन में पता चला कि इन नंबर तक तो रोल नंबर ही आवंटित नहीं हुए थे। अभिलेखों में इन रोल नंबर का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। बताया गया कि इन छात्रों से फर्जी डिग्री बनवाने को पांच -पांच लाख रुपये में सौदा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed