फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   49168 students board exam result today

49,168 विद्यार्थियों के भविष्य का फैसला आज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
49168 students board exam result today
दसवीं और बारहवीं को शैक्षिक जीवन का अहम पड़ाव माना जाता है। इन कक्षाओं का परीक्षा परिणाम भविष्य की दिशा और दशा तय करने में अहम साबित होता है। इस साल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में बनाए गए 69 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 26,112 एवं इंटरमीडिएट के पंजीकृत 23,056 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षाएं तो समय पर निपट गईं थीं, परंतु उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बोर्ड के लिए चुनौती बन गया था। मूल्यांकन शुरू होते ही लॉकडाउन लागू हो गया था, जिससे इसे बंद करना पड़ा था। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद मूल्यांकन कार्य को पूरा किया गया। हालांकि, इससे परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी हो गई। परिणाम शनिवार को घोषित होने जा रहा है। दोपहर बारह बजे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पत्रकार वार्ता कर परिणाम की घोषणा करेें। विद्यार्थी ऑनलाइन अपना रिजल्ट जान सकेंगे। रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों में उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed