फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   45 overhalling on head 27

रेलवेः 27 की जगह 45 की ओवरहालिंग

Fri, 24 Jul 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
45 overhalling on head 27
झांसी। कोरोना महामारी के दौरान भी रेल कर्मचारी अपने कार्य के प्रति बेहद समर्पित होकर काम कर रहे हैं। जून में मंडल को 27 कोचों की ओवरहालिंग करने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 47 कोचों की ओवरहालिंग की गई। किसी एक माह में मंडल का यह सर्वोत्तम प्रदर्शन है।
विज्ञापन

प्रत्येक कोच की 18 माह में पीओएच (पीरियोडिक ओवरहालिंग) व नौ माह में आईओएच (इंटरमीडिएट ओवरहालिंग) की जाती है। इस दौरान प्रत्येक कोच का वर्कशाप में चक्के से ट्राली तक की पूरी मरम्मत का कार्य किया जाता है। इसमें पुर्जे, ब्रेक गीयर, सीवीसी, बफिंग गियर, वेल्डिंग एवं सभी प्रकार के मरम्मत कार्य किए जाते हैं। कोच के अंदर बॉडी पार्ट्स, खिड़की, दरवाजे, शौचालय आदि की मरम्मत की जाती है। झांसी रेल मंडल को जून में 27 कोचों की आईओएच करने का लक्ष्य दिया था। इस अवधि में 47 कोचों की आईओएच किया गया। इसमें झांसी कोचिंग डिपो में 31 और ग्वालियर डिपो में 16 कोचों की ओवरहालिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed