फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   43 thousand voters increased in Jhansi district in five years

पांच साल में झांसी जिले में बढ़ गए 43 हजार मतदाता

Thu, 06 Jan 2022 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
43 thousand voters increased in Jhansi district in five years
झांसी। विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसके मुताबिक जिले में कुल 43 हजार मतदाता पांच साल में बढ़ गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 22 हजार महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इसके साथ ही चुनाव आयोग भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। आयोग ने कई बार मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बाद बुधवार को अंतिम सूची का प्रकाशन किया। इसमें पूरे जिले में 43937 नए मतदाता जुड़े हैं। जबकि 20543 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। मतदाता सूची के मुताबिक बबीना विस में 9769, झांसी नगर में 15788, मऊरानीपुर में 9259 और गरौठा में 9121 मतदाता जोड़े गए हैं। वहीं इसके अलावा 3087 मतदाताओं ने अपने नाम, पता या अन्य जानकारियों में संशोधन कराया है।
विज्ञापन

------------
विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा पुरुष महिला ट्रांसजेंडर कुल
बबीना 175353 155432 35 330820
झांसी नगर 223285 193597 31 416913
मऊरानीपुर 218920 193863 11 412794
गरौठा 187800 163185 13 350998
कुल 805358 706077 90 1511525
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed