{"_id":"5cabac3abdec221412320172","slug":"41554754618-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सता संग्राम 2019- केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सता संग्राम 2019- केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद
- मुक्ताकाशी मंच पर भाजपा की सभा को करेंगे संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को झांसी आएंगे। वे यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।
केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से चलकर सुबह पौने ग्यारह बजे झांसी में हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे मुक्ताकाशी मंच के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां नामांकन सभा को संबोधित करने के बाद साढ़े बारह बजे हवाई पट्टी की ओर निकल जाएंगे। उनके जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी का नामांकन जुलूस कलेक्ट्रेट के लिए आगे बढ़ेगा। वहीं, सभा और नामांकन को सफल बनाने के लिए सोमवार को भाजपा की सभा हुई, जिसमें जिसमें प्रत्येक बूथ से ढाई सौ कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य दिया गया। संगठन की बैठक की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री कमलावती रहीं। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह निरंजन, जगदीश सिंह चौहान, प्रदीप सरावगी, मुकेश मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, प्रियांशु डे, अंचल सरावगी, धीरज मिश्रा, पवन गौतम, कप्तान सिंह, अमित श्रीवास्तव, संजीव तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर, पूनम शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने जनसंपर्क किया।