{"_id":"5bb287e5867a55012c3516c1","slug":"41538426853-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: बिना रिजर्वेशन जाना पड़ेगा मां के द्वार-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: बिना रिजर्वेशन जाना पड़ेगा मां के द्वार-City
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र पर तीर्थ स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं
- तत्काल टिकट पर टिकी है बर्थ की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अगर आप नवरात्र में वैष्णो देवी, मैहर या अन्य तीर्थ स्थल पर जाना चाहते हैं और अभी तक रिजर्वेशन नहीं कराया है तो अब बिना बर्थ के ही आपको यात्रा करनी पड़ेगी। नवरात्र में तीर्थ स्थलों को जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। अब बर्थ के लिए तत्काल टिकट पर ही उम्मीद टिकी है।
श्रद्धालु नवरात्र पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर भगवान के दर्शन करने जाना चाहते हैं। यही कारण है कि वैष्णाें देवी (जम्मू), तिरुपति बालाजी (तिरुपति), शिरडी के साईं बाबा (मनमाड) तथा जगन्न्नाथ पुरी (पुरी), मैहर (कटनी), हिमाचल स्थित कांगड़ा देवी, ज्वाला देवी, नैना देवी (पठानकोट) की ओर जाने वाली ट्रेनों में अभी से बर्थें फुल हो गई हैं। इन तीर्थ स्थलों की ओर प्रमुख रूप से झेलम एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, पठानकोट एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का संचालन होता है। इन ट्रेनों में स्लीपर व एसी के किसी भी श्रेणी कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थित वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों की है। यहां जाने वाले यात्रियों को दिल्ली से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में भी कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही है। वहीं, यात्रियों को एक दिन पहले तत्काल कोटे से ही अब कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद है मगर उसमें अधिक मांग होने के कारण इक्का-दुक्का यात्रियों को ही कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। ऐसी स्थिति में यात्रियों को जनरल कोच या वेटिंग टिकट पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।