{"_id":"5bae9351867a557f565e58ac","slug":"41538167633-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना को करीब से जानने का मिला मौका -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना को करीब से जानने का मिला मौका -City
Updated Sat, 29 Sep 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना को करीब से जानने का मिला मौका
झांसी। शुक्रवार को भारतीय सेना की ओर से सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके जरिए लोगों को सेना के बारे में करीब से जानने का मौका मिला। इस दौरान सेना के बैंडों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
हाथी ग्राउंड में हुई प्रदर्शनी में टैंक, पैदल सेना के लड़ाकू वाहन, आर्टिलरी और वायु रक्षा शस्त्र, इंजीनियरिंग तथा निगरानी रखने वाले उपकरणों का प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनी में लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। सेना की ओर से उपकरणों के उपयोग के बारे भी जानकारियां दीं गईं। सेना के बैंडों ने देशभक्ति से ओतप्रोत धुनें छेड़ीं। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि सेना उन नौजवानों का सम्मान करती है, जो अपने जीवन को आर्मी यूनिफार्म में जीने की इच्छा रखते हैं। प्रदर्शनी में विभिन्न हिस्सों के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। लोगों में सैन्य साजो सामान के साथ फोटो खिंचाने की होड़ रही। किसी ने तोप के साथ फोटो खिंचाई, तो कोई आधुनिक गन के साथ नजर आया।