{"_id":"5b8af50742c7924674625b90","slug":"41535833351-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर उतरे टिकट चेकिंग अभियान में-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर उतरे टिकट चेकिंग अभियान में-City
Updated Sun, 02 Sep 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात सौ यात्री बगैर टिकट पकड़े
- रेल अफसरों ने टीम के साथ की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिना टिकट यात्रियों पर लगाम लगाने के लिए इलाहाबाद से आए रेलवे के अफसरों ने सघन जांच की। इस बीच कई ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाकर सात सौ अधिक बिना टिकट यात्री पकड़े गए, जिनसे साढ़े तीन लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर और इलाहाबाद से आए सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने अफसरों के साथ स्टेशन पर औचक चेकिंग की। इस बीच झांसी से गुजरने वाली उत्कल एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती, पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस समेत दर्जन से अधिक ट्रेनों में चेकिंग की गई। इस बीच सात सौ अधिक यात्रियों को पकड़कर साढ़े तीन लाख से अधिक जुर्माना वसूला। इसके अलावा रात की ट्रेनों में पार्सल की भी जांच की गई। अभियान में चेकिंग स्टाफ के साथ जीआरपी व आरपीएफ भी शामिल रही।