{"_id":"5b5e27c54f1c1b54638b562e","slug":"41532897221-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातत्व स्मारकों की रखवाली-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातत्व स्मारकों की रखवाली-City
Updated Mon, 30 Jul 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्राचीन स्मारकों के रखरखाव को बढ़ेंगे कर्मचारी
झांसी। पुरातत्व विभाग संरक्षित स्मारकों क ी सुरक्षा व रखरखाव के लिए आउटसोर्स कर्मचारी तैनात करेगा। विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मंजूर होते ही तैनाती का काम शुरू हो जाएगा।
पुरातत्व विभाग ने अभी हाल ही में बुंदेलखंड के 28 स्मारकों को अपने संरक्षण में लिया है, जबकि उसके पास पहले से ही 51 स्मारक संरक्षित हैं। हालांकि, इनकी देखरेख के लिए विभाग के पास कर्मचारियों और संसाधनों का बेहद अभाव है। हाल यह है कि स्मारकों की देखरेख के लिए सिर्फ तीन कर्मचारी हैं। ऐसे में कई स्मारक देखरेख के अभाव में अपना वैभव खोते जा रहे हैं। शासन ने इनकी सुध लेते हुए क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई से कर्मचारियों की डिमांड मांगी है, ताकि इनका बेहतर रखरखाव हो सके और अतिक्रमण से भी बचे रहें।
विज्ञापन
पुरातत्व अधिकारी डा. एस के दुबे के अनुसार शासन से 35 कर्मचारियों की मांग की है, जो आउटसोर्सिंग पर रखे जाएंगे। इनमें दस कर्मचारी झांसी के स्मारकों पर तैनात होंगे। इससे स्मारकों की सुरक्षा व्यवस्था चौकस बनी रहेगी।
विज्ञापन