फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बांधों में लगातार बढ़ रहा पानी-City

बांधों में लगातार बढ़ रहा पानी-City

Thu, 26 Jul 2018 09:24 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
बांधों में लगातार बढ़ रहा पानी-City
बांधों में लगातार बढ़ रहा पानी
विज्ञापन

- राजघाट बांध से एक दो दिन में छोड़ा जा सकता है पानी
- अभी तक झांसी में 249 मिमीमीटर कुल वर्षा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जनपद में लगातार हो रही बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं, ललितपुर और आसपास क्षेत्रों में हो रही बरसात से राजघाट और माताटीला बांध का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। राजघाट बांध में एक मीटर और पानी बढ़ने पर शुक्रवार की शाम से गेट खोलने की स्थिति बन सकती है। झांसी जिले में अभी तक 249 मिमी और ललितपुर में 215 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को झांसी में 249 मिमी वर्षा हुई।
मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा और ललितपुर में झमाझम बरसात होने के बाद राजघाट, माताटीला समेत अन्य बांधों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। माताटीला बांध का जलस्तर 1012 फीट है और इस समय बांध में 996.60 फीट पानी है। इस हिसाब से बांध 15 फीट खाली चल रहा है। हालांकि, 1006 फीट से ऊपर पानी होने पर गेट खोल दिए जाएंगे। राजघाट बांध लगभग भरने के कगार है। इस बांध की कुल क्षमता 371.90 मीटर है और अभी तक बांध 367.05 मीटर भर गया है। अभी बांध में एक मीटर और पानी भरा जाएगा। इसके बाद आने वाले पानी को गेट खोल बेतवा नदी में छोड़ दिया जाएगा। राजघाट बांध से पानी छूटने पर माताटीला बांध को दो-तीन में पूर्ण क्षमता से भर जाएगा। मऊरानीपुर में स्थित सपरार बांध भी तेजी के साथ भर रहा है। इस बांध से मऊरानीपुर क्षेत्र की दो लाख आबादी को पीने का पानी मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन

मालूम हो कि, नदी का पानी सबसे पहले ललितपुर जिले के राजघाट बांध में रोका जाता है। इस बांध से छूटा पानी माताटीला बांध को भरता है। माताटीला बांध से छोड़ा गया पानी सुकुवां-ढुकुवां और पारीछा बांध से होता हुआ जालौन, हमीरपुर तक पहुंचता है। माताटीला बांध से पहूज बांध और दतिया के अंगूरी बैराज बांध को भी पानी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक बांदा में सबसे अधिक वर्षा
बुंदेलखंड के सातों जिलों में अभी तक सबसे अधिक 407 मिमी वर्षा बांदा में दर्ज की गई। इसके अलावा झांसी में 249 मिमी, ललितपुर में 215 मिमी, उरई में 174 मिमी, हमीरपुर में 190 मिमी, महोबा में 249 मिमी और चित्रकूट में 211 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed