फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एसएफएस नहीं अब राजकीय, अनुदानित कॉलेज पहली पसंद -City

एसएफएस नहीं अब राजकीय, अनुदानित कॉलेज पहली पसंद -City

Fri, 13 Jul 2018 08:04 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
एसएफएस नहीं अब राजकीय, अनुदानित कॉलेज पहली पसंद -City
आवश्यकतानुसार बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

.......................................................
एसएफएस नहीं अब राजकीय, अनुदानित कॉलेज पहली पसंद
- नकलविहीन परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं का यू-टर्न
- अब तक आ चुके 45 हजार आवेदन, कल तक मौका
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लगभग नकल विहीन परीक्षा कराने की वजह से अब फिर राजकीय और अनुदानित कॉलेज छात्र-छात्राओं की पहली पसंद बन गए हैं। अब तक लगभग 45 हजार आवेदन आ चुके हैं, इनमें करीब 30 हजार विद्यार्थियों ने राजकीय और अनुदानित कॉलेजों को सबसे पहले च्वाइस लॉक किया है। स्ववित्त पोषित योजनांतर्गत (एसएफएस) चल रहे कॉलेजों के लिए 15 हजार के आसपास आवेदन आए हैं।
विश्वविद्यालय ने चार जून से राजकीय और अनुदानित कॉलेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन खोल दिए थे। इसके बाद 30 जून को अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 जुलाई कर दी गई। वहीं, आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 45 हजार छात्र-छात्राएं ऑनलाइन फॉर्म भर चुके हैं। इनमें लगभग 30 हजार विद्यार्थियों ने राजकीय और अनुदानित कॉलेज को पहली पसंद के रूप में च्वाइस लॉक किया है। जबकि, 15 हजार छात्र-छात्राओं ने स्ववित्त पोषित कॉलेज के लिए च्वाइस भरी है। इसका मुख्य कारण इस साल कॉलेजों में नकलविहीन परीक्षा होना है। अब छात्र-छात्राओं को लगने लगा है कि राजकीय और अनुदानित के मुकाबले एसएफएस कॉलेजों की फीस भी ज्यादा होती है। इसके अलावा कई कॉलेज बीच-बीच में मनमाना शुल्क वसूलते रहते हैं। वहीं, अब नकल की संभावना भी बहुत कम है। ऐसे में फिर से राजकीय, अनुदानित कॉलेजों के प्रति रुझान बढ़ गया है। जबकि, पिछले कुछ सालों से कुछ अनुदानित कॉलेजों की सीटें पूरी नहीं भर पा रही थीं।
विज्ञापन


19 को बनेगी मेरिट
सोमवार को राजकीय, अनुदानित कॉलेजों में फॉर्म भरने की अंतिम तारीख पूरी होने के बाद 17 या 18 जुलाई को फीस जमा न हो पाने या अन्य किसी समस्या पर फॉर्म में संशोधन किया जाएगा। 19 को मेरिट बनाकर 20 जुलाई को कॉलेजों को भेज दी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों को कॉलेज जाकर प्रवेश कन्फर्म कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त से एसएफएस कॉलेज में होंगे प्रवेश
अगस्त के पहले सप्ताह में एसएफएस कॉलेजों को छात्र-छात्राओं की मेरिट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद लगभग 10 दिन में कॉलेजों को विद्यार्थियों को प्रवेश कन्फर्म करने होंगे।


बीए का दबदबा बरकरार
प्रवेश के लिए भरे जा रहे ऑनलाइन फॉर्म में अधिकतर छात्र-छात्राओं ने बीए कोर्स को अपनी पहली पसंद बनाया है। चूंकि, पसंदीदा कॉलेज भरने की कोई लिमिट नहीं है, इसलिए बीए में 80 हजार से अधिक च्वाइस लॉक की गई हैं। इसके बाद बीएससी में 30 हजार और बीकॉम में 12 हजार च्वाइस लॉक हुई हैं। इससे लगता है कि या तो विद्यार्थी सामान्य स्नातक की डिग्री लेने में इच्छुक हैं या डिग्री के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed