फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   यूथ - मॉडर्न पब्लिक स्कूल-City

यूथ - मॉडर्न पब्लिक स्कूल-City

Sat, 23 Dec 2017 08:17 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
यूथ - मॉडर्न पब्लिक स्कूल-City
टैग- कार्यक्रम
विज्ञापन

सतरंगी में दिखीं बच्च्चों की मनमोहक छठा
- जेस्ट कार्यक्रम में झलका संस्कृति और एकता का अनूठा संगम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को मॉडर्न यूनिवर्स परिसर में जेस्ट 2017 प्रतियोगिता में संस्कृति और एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने भारत की विभिन्न संस्कृति का मंचन करते हुए विभिन्न राज्यों के डांस को पेश कर एकता का संदेश दिया। नन्हें बच्चों में सागर, अनूप, मोहित, राधे, साक्षी सहित अन्य बच्चों ने मंच पर सतरंगी कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति पेश की।

मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल, गेस्ट ऑफ ऑनर कर्नल बनवीर सिंह तथा ले. कर्नल मुस्ताक अली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अर्जुन सिंह और अब्दुल एजाज ने मशाल जलाई। इसके बाद सीनियर छात्रों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी देकर स्पार्ट्स कैप्टन ने शपथ ली। प्रिजमैटिक कार्यक्रम में जूनियर क्लास के बच्चों ने सतरंगी कार्यक्रम पेश करते हुए फिजिक्स की इक्वेशन को प्रिज्म के रूप में दर्शाया। फिटनस फेक्ट्स में तितलियों के नृत्य, जुम्बा और एरोबिक्स के साथ बच्चों को शरीर को फिट रखने के मंत्र बताए। हरक्यूलियंस में देश के प्रत्येक खेल और उनकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया। मिलांज कार्यक्रम में विश्व बंधुत्व की भावना को दर्शा कर नौजवानों को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया। हारमनी कार्यक्रम में भारत की विभिन्न संस्कृति को दर्शाते हुए कई राज्यों के पारंपरिक डांस को पेशकर देश की एकता को दर्शाया। इसी प्रकार से आर्यवर्त में वैदिक संस्कृति को उकेरा और उसकी जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ताइक्वांडो, कराटे के जरिए महिला आत्मरक्षा, टाइल्स ब्रकिंग, नांचा और युद्घ कौशल का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में 100 मीटर, 400 मीटर रिले, बाधा दौड़, पिंक एंड रन, स्पून एंड लेमन रेस का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर शांति विश्वनाथन, डा. रोहिन विश्वनाथन, अंशिता विश्वनाथन, अपूर्वा शुक्ला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed