फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   फूलों का बाजार-City

फूलों का बाजार-City

Thu, 09 Nov 2017 07:22 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
फूलों का बाजार-City
फोटो
विज्ञापन

-----
महंगी हुई गुलाब की महक
सब हेड: चुनाव और शादी ने बढ़ाए दाम
क्रासर
- 600 किलो प्रतिदिन से बढ़कर 900 किलो तक पहुंची खपत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महानगर में शादी सीजन और नगर निकाय चुनाव एक साथ होने से गुलाब के फूल के दाम दो गुने हो गए हैं। इससे दूल्हा-दुल्हन की जयमाला के अलावा भगवान के हार भी महंगे हो गए है। फूलों की खपत भी 600 किलो प्रतिदिन से बढ़कर 900 किलो तक पहुंच गई है।

शहर हो अथवा कस्बा। इन दिनों नगर निकाय चुनाव और शादी सीजन का रंग लोगों पर जमकर चढ़ा है। समर्थक अपने प्रत्याशी का उत्साह पुष्प वर्षा कर बढ़ा रहे है, तो वहीं शादी कार्यक्रम में इन दिनों माली स्टेज, रूम, दुल्हन की विदाई में उपयोग कार की सजावट में व्यस्त है। सीपरी में फूल विक्रेता विनोद माली, देवेंद्र ने बताया कि फूलों में हमेशा की तरह गुलाब के फूलों की मांग है। चुनाव और शादी कार्यक्रम में पुष्प वर्षा करने के लिए गुलाब की पत्तियों की बेहद मांग है। फूल विक्रेता दयाल और राम चरण कुशवाहा ने बताया कि 15 नवंबर से फूलों की और मांग बढ़ जाएगी। महानगर के बाजारों में गुलाब का विशेषकर कलकत्तियां गुलाब का फूल महानगर के सीमावर्ती गांवों-कस्बो और ग्वालियर, इंदौर से आता है।
विज्ञापन


बाक्स
फूलों के दाम वर्तमान 15 दिन पहले
गुलाब 200 100 रुपये किलो
गेंदा 25 से 30 30 रु पये किलो
गुल मेहंदी 300 50 से 70 रुपये किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed