फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   54 प्रतिशत ने छोड़ी पीसीएस-प्री परीक्षा-City

54 प्रतिशत ने छोड़ी पीसीएस-प्री परीक्षा-City

Sun, 24 Sep 2017 09:55 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
54 प्रतिशत ने छोड़ी पीसीएस-प्री परीक्षा-City
फोटो..
विज्ञापन

54 प्रतिशत ने छोड़ी पीसीएस-प्री परीक्षा
- शहर में बनाए गए थे 29 केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शहर के 29 केंद्रों पर लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवर अधीनस्थ सेवा प्री परीक्षा 2017 में आधे से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने दूरी बना ली। सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देने के लिए 54 फीसदी अभ्यर्थी नहीं आए।
पीसीएस-प्री परीक्षा के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन, नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज, कुलदीप इंटर कॉलेज, लार्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज, एसपीआई इंटर कॉलेज, ज्ञान स्थली महिला इंटर कॉलेज, कृष्ण चंद्र शर्मा इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज, खालसा इंटर कॉलेज समेत 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन हरिशंकर ने बताया कि परीक्षा में 13,722 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक चली प्रथम पाली की परीक्षा में 6387 परीक्षार्थी उपस्थित और 7335 उपस्थित रहे। दोपहर ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक चली द्वितीय पाली की परीक्षा में 6342 परीक्षार्थी उपस्थित और 7380 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में लगभग 46 फीसदी छात्र-छात्राएं ही उपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षार्थी बोले
....................
फोटो..
सरल था प्रश्नपत्र
छह बार पीसीएस प्री की परीक्षा दे चुका हूं। इस बार का प्रश्नपत्र काफी सरल था। लोक प्रशासन के प्रश्न काफी ज्यादा पूछे गए थे। आसानी से प्रश्नपत्र हर कर लिया। - रवीश चंद्र निवासी इलाहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो..
आईएएस स्तरीय प्रश्न
प्रश्नपत्र में आईएएस स्तर के भी कई प्रश्न पूछे गए थे। चूंकि, पहले से अच्छी तैयारी करके आई थी, इसलिए सवालों को हल करने में अधिक समस्या नहीं हुई। - शिवानी ओमर निवासी मौदहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed