{"_id":"595415614f1c1bd37d8b48a2","slug":"41498682721-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब के लिए--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेब के लिए--
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झमाझम बारिश, गाज ने ली चार की जान
ललितपुर/झांसी।
बुधवार को भी झमाझम बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। वहीं, गाज गिरने से दो महिलाओं समेत चार की मौत हो गई है। जगह-जगह जलभराव और बिजली गुल होने से लोग काफी परेशान रहे।
बुधवार को सुबह छह बजे से एक घंटे बारिश होने के बाद धूप निकलने से लोग भीषण गर्मी और तेज उमस से बेहाल हो गए। शाम साढ़े चार बजे आसमान में बादल घिरने के कुछ ही देर में सुहावनी ठंडी हवाएं चलने लगीं। साढ़े पांच बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगातार एक घंटे तक बारिश हुई और इसके बाद रुक-रुककर पानी गिरा। कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। इसके अलावा बिजली विभाग ने बारिश होने पर एहतियात के तौर पर हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस से सारे सबस्टेशन बंद कर दिए। इससे घरों की लाइट भी चली गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को 25 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
उधर, बारिश के दौरान गाज गिरने से झांसी की गरौठा तहसील के मारकुआं में रहने वाली गुड्डी देवी (50), निपान निवासी सीताराम (46) के अलावा
ललितपुर जिले की महरौनी के डगरान गांव निवासी सिमला देवी (50) व तालबेहट तहसील अंतर्गत राधापुर गांव निवासी अशोक सहरिया (38) की मौत हो गई। ग्यारह लोग झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।