फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   40 thousand taxpear not get refend

40 हजार आयकरदाताओं को नहीं मिला रिफंड

Wed, 26 Feb 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
40 thousand taxpear not get refend
चालीस हजार आयकर दाताओं को नहीं मिला रिफंड
विज्ञापन

झांसी। झांसी - ललितपुर परिक्षेत्र में ऐसे 40 हजार आयकर दाता हैं, जिनका टीडीएस रिटर्न अभी तक नहीं मिला है। इसके पीछे बजट का न होना कारण बताया जा रहा है। नवंबर तक दस हजार कर दाताओं को रिफंड मिल गए थे, लेकिन इसके बाद रोक लगा दी गई। आयकर विभाग के एक अधिकारी के अनुसार अप्रैल माह से ही टीडीएस रिटर्न मिलना शुरू हो सकेंगे।

पठौरिया में रहने वाले धर्मेंद्र के वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए दाखिल रिटर्न से टीडीएस मद के दस हजार रुपये वापस आने थे। उन्होंने ऑनलाइन रिटर्न दाखिल किया था, लेकिन आज तक उनके टीडीएस मद की राशि उन्हें नहीं मिली है। अकेले धर्मेंद्र ही इस समस्या से पीड़ित नहीं हैं। केंद्रीय आयकर प्रत्यक्ष बोर्ड ने निश्चित राशि से अधिक संपत्ति, सामान की खरीद फरोख्त, निवेश या किसी को सेवाएं प्रदान करने पर आवश्यक रूप से टैक्स काटने के निर्देश दिए हैं। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में टीडीएस के रूप में आयकर काट लिया जाता है। आयकर के दायरे में न आने पर यह रिटर्न के रूप में वापस कर दिया जाता है। इस बार झांसी- ललितपुर परिक्षेत्र में 1.40 लाख करदाताओें ने रिटर्न दाखिल किए थे, जिसमें 50 हजार को रिफंड मिलना था। नवंबर तक दस हजार कर दाताओं को रिफंड मिल गए थे, लेकिन इसके बाद रोक लगा दी गई। इनमें पांच हजार रुपये से नीचे के रिटर्न वालों की संख्या सर्वाधिक है। चूंकि, अधिकांश ने ऑनलाइन रिटर्न जमा कर रखे हैं, इस कारण वह इस भरोसे में हैं कि कभी न कभी रिटर्न वापस आ जाएगा। आयकर रिटर्न वापस पाने के लिए कर दाताओं को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed