फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   40 % ill childs no reachs hospital

चालीस फीसदी बीमार बच्चे नहीं पहुंचते अस्पताल

Tue, 24 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
40 % ill childs no reachs hospital
झांसी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बीमार बच्चों को चिह्नित कर उनके उपचार की व्यवस्था की जाती है। बावजूद, चालीस फीसदी बच्चे अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते। इसमें हीलाहवाली उनके अभिभावक ही कर जाते हैं। इस प्रवृत्ति पर अंकुश को जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को बीमार बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को अस्पताल तक लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बेसिक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मौके पर ही जांच की जाती है। यहां बीमार बच्चों को चिह्नित कर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाता है। बीमारी गंभीर होने की दशा में उन्हें जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज के संदर्भित कर दिया जाता है। उक्त अस्पतालों में ऐसे बच्चों के नि:शुल्क उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। बच्चों को अस्पताल तक लाने की जिम्मेदारी उनके अभिभावकों की होती है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा जिले के आठों ब्लाकों के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में इस साल अब तक 8,778 बीमार बच्चे चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें से 6,819 बच्चों को मौके पर ही उपचार उपलब्ध करा दिया गया। जबकि, 2,059 बच्चों को जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज इलाज के लिए संदर्भित किया गया। लेकिन, इनमें से चालीस फीसदी बच्चे अस्पताल की दहलीज तक नहीं पहुंच पाए, जिससे उनकी बीमारी का इलाज भी नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थिति पर जिलाधिकारी अनुराग यादव ने गहरा असंतोष जताया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि बीमार बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल नंबर एकत्र कर उनसे संपर्क किया जाए। बीमार बच्चों को अस्पताल तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि उन्हें समुचित इलाज मिल सके।


मऊरानीपुर में सबसे ज्यादा बीमार बच्चे
झांसी। जिले में चिह्नित 8,778 बीमार बच्चों में सर्वाधिक मऊरानीपुर ब्लाक में 1,834 हैं। इसके अलावा बड़ागांव में 1,647, चिरगांव में 1,505, बबीना में 1,171, मोंठ में 1,027, बंगरा में 992, बामौर में 465 तथा गुरसरांय विकासखंड में 257 बीमार बच्चे चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed