{"_id":"635ac7ef01549238ed653b4f","slug":"39-lakh-cheated-in-the-name-of-opening-petrol-pump-jhansi-news-jhs231684468","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर 39 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर 39 लाख ठगे
विज्ञापन
झांसी। पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक व्यापारी से 39,68,685 रुपये हड़प लिए। इस मामले में पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
जालौन जिले के थाना कोंच इलाके के ग्राम भदारी निवासी शैलेंद्र कुमार गौतम ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पास साल 2020 में एक फोन आया था, जिसके जरिये उन्हें किसान पेट्रोल पंप खोलने का ऑफर दिया गया था। फोन करने वाले ने खुद को हिंदुस्तान पेट्रोलियम का सीनियर एसोसिएट बताया था। इस पर वह राजी हो गए थे। इसके बाद उनसे कंपनी की वेबसाइट पर डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए कहा गया था, जो उन्होंने कर दिए थे।
बताया कि अलग-अलग खातों में 39,68,685 रुपये की धनराशि डलवाई गई थी। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद पेट्रोल पंप नहीं मिला। जो लोग खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर संपर्क में थे, उनके भी फोन बंद जाने लगे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर थाना झांसी स्थानांतरित कर दिया था। साइबर पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि पीड़ित से रकम कई राज्यों के 25-26 अलग-अलग खातों में डलवाई गई। इनमें से बिहार के नालंदा जिले के ग्राम पिजोरा निवासी कुमार विधानंद के खाते में भी एक लाख रुपये की राशि डलवाई गई थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसके अलावा उसके एक अन्य सहयोगी बिहार के नवादा जिले के ग्राम चकवाय निवासी राजीव रंजन को भी गिरफ्तार लिया है। हालांकि, उनके पास से महज 4800 रुपये की रकम बरामद की गई है। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि साइबर ठगों का रैकेट लंबा है। अभी कई का गिरफ्तार किया जाना बाकी है।
40 हजार रुपये वापस कराए
झांसी। शिवाजी नगर निवासी एसके श्रीवास्तव की बेटी से साइबर अपराधियों ने 40 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। उससे बैंक खाते का डिटेल लेकर पैसा उड़ा दिए गए थे। शिकायत पर सक्रिय हुई साइबर पुलिस की टीम ने पीड़िता को चालीस हजार रुपये की रकम वापस दिलाई। ब्यूरो