फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   39 cases are registered against gangster Gulshan, he is lodged in Agra jail.

Jhansi News: 39 मुकदमे दर्ज हैं गैंगस्टर गुलशन पर, आगरा जेल में है बंद

Tue, 13 Feb 2024 03:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
39 cases are registered against gangster Gulshan, he is lodged in Agra jail.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। गैंगस्टर गुलशन यादव पर 39 मुकदमे दर्ज हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में उसकी तूती बोलती थी। अपने रसूख के दम पर उसने 10 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। फिलहाल वह आगरा जेल में बंद है।


गैंगस्टर गुलशन यादव का जरायम की दुनिया से गहरा नाता रहा है। इसका अंदाजा उस पर दर्ज मुकदमों की लंबी फेहरिस्त को देखकर लगाया जा सकता है। गुलशन पर हत्या, लूट, अपहरण, जानलेवा हमला करने, रंगदारी मांगने जैसे 39 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। दो बार उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। जबकि, वह गुंडा एक्ट में भी पाबंद रह चुका है। साल 2012 से 2017 तक सपा सरकार में उसकी तूती बोलती थी। इसी बीच वह नगर निगम का पार्षद बन गया था और उप सभापति की कुर्सी पर भी बैठ गया था। उसने अपने ऊंची रसूख के चलते सीपरी बाजार थाना इलाके में 10 करोड़ रुपये की सरकार जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसका विरोध करने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed