फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   32 thousand weal in train

हादसे रोकने को रेलवे ने एक महीने में जांचे ट्रेनों के 32 हजार पहिये

Thu, 05 Nov 2020 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
32 thousand weal in train
रेलवे ने हादसों पर रोक लगाने के लिए ट्रैक पर हॉट एक्सेल और हॉट व्हील डिटेक्शन लगाए
झांसी। ट्रेन हादसों को रोकने के लिए रेलवे कड़ी मशक्कत कर रहा है। ट्रेनों के पहियों के गर्म होने और ब्रेक चिपकने से होने वाले हादसे रोकने के लिए सीपरी बाजार ओवरब्रिज के पास हॉट एक्सल और हॉट व्हील डिटेक्शन डिवाइस लगाई गई है। इसकी मदद से झांसी मंडल ने एक महीने में 742 ट्रेनों के 32 हजार पहियों की जांच की। इसमें 11 बार कंट्रोल रूम को ट्रेनों में गड़बड़ी के मामले पकड़ में आए। इस डिवाइस का प्रयोग रेलवे के लिए राहतभरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

रेलवे ने हाल ही में झांसी-दिल्ली रेल मार्ग पर सीपरी बाजार ओवरब्रिज के पास हॉट एक्सेल और हॉट व्हील डिटेक्शन डिवाइस लगाई है। डिवाइस की खासियत है कि यह ट्रैक से गुजरने वाले पहियों की जांच करती है। अगर ट्रेन के पहिये गर्म हो जाते हैं, चिंगारी निकलती है और ब्रेक चिपकते हैं, तो उसकी सूचना सीधे कंट्रोल रूम को मिल जाती है। अब तक रेलवे के पास ट्रेन के पहियों की हालात की जांच की कोई विशेष व्यवस्था नहीं थीं। कई बार चिंगारी निकलने पर ड्राइवर गाड़ी को रोककर कंट्रोल रूम को सूचना देते थे। रेलवे ने बीते महीनों में इस प्रयोग को शुरू किया। इसका असर यह हुआ कि अक्तूबर माह में झांसी मंडल से गुजरीं 742 ट्रेनों के 32 हजार पहियों की जांच की गई। जिसमें 11 बार कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंची। इसमें एक मामला पहियों के गर्म होने का था, तो 10 मामले ब्रेक चिपकने के सामने आए। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हादसों को रोकने में नई तकनीक कारगर साबित हो रही है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हॉट एक्सल और हॉट व्हील डिटेक्शन डिवाइस ट्रेन हादसों को रोकने के लिए लगाई गई। जिसके जरिए काफी हद तक सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed